Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

रैपिडएक्स: महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे मार्शल

  • महिला कोच के एन्ट्री गेट पर ही मौजूद रहेगी मार्शल सेक्योरिटी
  • सीटें भी होंगी एडजस्टेबल, कराएंगी विमान का एहसास
  • एनसीआरटीसी की अपनी सुरक्षा व्यवस्था के साथ एसएसएफ के जवान होंगे तैनात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन अपने साथ में सुविधाओं और सुरक्षा का पिटारा साथ लेकर चलेगी। यात्रियों को यात्रा का पूरा लुत्फ मिले इसके लिए एनसीआरटीसी ने सुरक्षा से लेकर सुविधा का पूरा खाका तैयार किया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। रैपिड में महिला यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए बाकायदा मार्शल तैनात किए जाएंगे।

28 10

यह मार्शल महिला कोच के एन्ट्री गेट पर तैनात होंगे ताकि कोई पुरुष यात्री इस कोच में एन्ट्री न कर सके। रैपिडएक्स ट्रेन में महिला यात्रियों को और भी सुविधाएं मिलेेंगी। इसके तहत जहां प्रत्येक रैपिड ट्रेन में महिलाओं के लिए एक अलग कोच रिजर्व रहेगा वहीं अन्य प्रत्येक कोच में 10 सीटें भी महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। रैपिडएक्स ट्रेनों का संचालन नवरात्रों में ही शुरू होना है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

आकर्षक रैपिडएक्स स्टेशन कराएंगे ‘यूरोपियन एहसास’

दरअसल, रैपिडएक्स ट्रेनों के जितने भी स्टेशन बनाए जा रहे हैं वो अत्याधुनिक होंगे। जितने स्टेशन बन चुके हैं उनमें भी सभी सुविधाएं बेहद आधुनिक हैं। रैपिड के यात्री जब भी रैपिडएक्स स्टेशन में एन्ट्री करेंगे तो उन्हें यूरोपियन फीलिंग जरूर आएगी।

30 7

रैपिडएक्स के तमाम स्टेशनों की जो कलर डिजाइनिंग की गई है वो बेहद आकर्षक है तथा यह मोरपंख शेप में है। रैपिडएक्स स्टेशनों की छतों के दोनों सिरे ऊपर की ओर उठाए गए हैं। रैपिडएक्स अधिकारियों के अनुसार उठे हुए सिरे रैपिडएक्स ट्रेनों की गति को दर्शाते हैं।

स्पेशल सुरक्षा फोर्स करेगी रैपिड की निगरानी

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सुरक्षा हाई लेवल की होगी। इसकी सुरक्षा के लिए जहां स्पेशल फोर्स होगी वहीं एनसीआरटीसी के लेवल से भी सुरक्षा के अतिरिक्त इंतेजाम किए जाएंगे। रैपिडएक्स सूत्रों के अुनसार रैपिडएक्स स्टेशनों पर एनसीआरटीसी अपनी सुरक्षा व्यवस्था तो उपलब्ध कराएगा ही साथ ही साथ यूपी पुलिस की सेवाएं भी ली जाएंगी। इसके लिए हाल ही में गठित स्पेशल सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के जवान तैनात किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न हवाई अड्डों पर भी एसएसएफ के जवान सुरक्षा कमान संभाले हुए हैं।

दूसरे चरणा के काम में आई तेजी

रैपिडएक्स कन्स्ट्रक्शन के दूसरे चरण में तेजी आ गई है। रैपिड का काम तीन चरणों में सम्पन्न होना है। पहला चरण पूरा हो चुका है तथा पहले चरण में दुहाई से साहिबाबाद के बीच 17 किलोमीटर के प्रायोरिटी सेक्शन में ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है।

29 9

दूसरे चरण में रैपिड मेरठ में प्रवेश कर जाएगी तथा दुहाई डिपो से मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन तक ट्रेन दौड़ने लगेगी। तीसरे चरण में यह ट्रेन मोदीपुरम तक दौड़ेगी। रैपिड अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025 में जब पूरा कॉरिडोर खुलेगा तो मेरठ से दिल्ली की दूरी यात्री 55 मिनट में पूरी कर लेंगे।

चाय कॉफी संग उठाइए सफर का लुत्फ

रैपिडएक्स का सफर बेहद सुहावना होने जा रहा है। दरअसल, रैपिड ट्रेन के अंदर मिलने वाली सुविधाएं लोगों को अभी से अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। रैपिडएक्स से जुड़े सूत्रों के अुनसार यात्री सुहावने मौसम में सफर के दौरान चाय और कॉफी का लुत्फ भी ले सकेंगे। इसके लिए वेंडिंग मशीनें भी लगाई गई हैं।

मोबाइल से लेकर लैपटॉप चार्ज करने की भी पूरी सुविधा यात्रियों को मिलेगी। कोच के अंदर जो इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीनें लगाई गई हैं उन स्क्रीनों पर भी कई प्रकार की जानकारियां यात्रियों को मिलती रहेगी। ट्रेन की स्पीड से लेकर आगे आने वाले स्टेशन की पूरी जानकारी यात्रियों को उनकी सीट पर ही मिल जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img