Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

अपनी शक्ति को पहचान कर आगे बढ़ें बेटियां: गुलाब देवी

  • सेठ बीके माहेश्वरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने पहुंची थी राज्यमंत्री गुलाब देवी
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में की वार्ता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ पहुंची माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि बुटियों को आगे बढ़ने की जरुरत हैं, जिसके लिए उन्हें अपनी शक्ति को पहचानना होगा। वहीं उन्होंने कहा की किसी मुकाम को हासिल करने के लिए रणनीति बनाने की जरुरत होती है इसलिए पहले प्लानिंग करे फिर आगे बढ़ें। सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गुलाब देवी ने कहा कि योगी सरकार में असमंजस नाम का कोई शब्द नहीं है।

वहीं उन्होंने शिक्षक भर्ती के बारे में कहा कि योगी सरकार में कोई भी योजना अधूरी नहीं रह सकती चाहे वो शिक्षा हो या फिर चिकित्सा उस पर पूरी तरह से जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार छात्रों के हित में कार्य कर रही है। बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग में होने वाली भर्ती के बारे में गुलाब देवी ने कहा कि दोनों विभागों को एक साथ मिलाकर योजना तैयार की जा रही है जैसे ही पूरा हो जाएगा सभी को बता दिया जाएगा।

वहीं उन्होंने मदरसों में शिक्षा के लिए एक घंटा समय बढ़ाए जाने पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था के हिसाब से जो सहीं होगा उसे जमीन पर लाया जाएगा। मदरसा शिक्षा की गुणवत्ता के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे है। राजकीय विद्यालयों की जर्जर हालत पर गुलाब देवी ने कहा कि इनके फिर से निर्माण के लिए अलंकार योजना चलाई गई है, जिन विद्यालयों की रिर्पोट गई है उनकी मरम्मत के लिए बजट जारी किया जा रहा है। यदि कही लापरवाही की जा रही है तो उसकी विभागीय जांच कराई जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम देख बेटियों का बढ़ाया मनोबल

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी शनिवार को सराय लाल दास स्थित सेठ बीके माहेश्वरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने पहुंची। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकों देख उन्होंने बेटियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। प्रबंध समिति अध्यक्ष मूलचंद माहेश्वरी ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। छात्राओं ने विद्यालय बैंड की धुन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की रौनग राजस्थानी गीत पधारों म्हारे देश व नृत्य नाटिका महिषासुर नंदनी रहा जिसे देख हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गंूज उठा।

छात्राओं ने कोरोना पर संदेश देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में गत दो वर्ष में देश के हालत पर प्रकाश डाला और बाल शिक्षा के अंतर्गत हम दीप है शिक्षा के प्रस्तुत करते हुए सामाजिक संदेश दिया। वहीं कवि दरबार ने हॉल में मौजूद अतिथियों व दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल प्रधानाचार्या रश्मि ने विद्यालय की गत 61 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान गुलाब देवी ने कॉलेज प्रांगण में बनाई जा रही लिफ्ट और स्कूल वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। विद्यालय प्रबंध समिति मंत्री नरेश माहेश्वरी ने सेठ जी के गौरवशाली व्यक्तिव पर प्रकाश डाला। संचालन संध्या और डॉ. संगीता ने किया। कार्यक्रम में विशाल माहेश्वरी, देवेंद्र, सुरभि, प्रीती, डॉ. विनोद, अलका शर्मा, शिखा, पूनम, शबाना आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img