नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2026 की ऑनलाइन परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब अपनी तैयारी तेज कर दें।
कब होगी परीक्षा?
बैंक के अनुसार LBO 2026 की ऑनलाइन परीक्षा 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कॉल लेटर और जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने की जानकारी उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। साथ ही वेबसाइट पर भी अपडेट जारी किया जाएगा।
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET)
SC, ST, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक समुदाय और दिव्यांग (PwD) वर्ग के पात्र उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन / वर्चुअल मोड में प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) कराई जाएगी। इसका शेड्यूल भी उम्मीदवारों को ईमेल पर भेजा जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
एलबीओ परीक्षा में कुल 4 सेक्शन होंगे:
अंग्रेजी भाषा
बैंकिंग ज्ञान
सामान्य / आर्थिक जागरूकता
तर्क क्षमता एवं मात्रात्मक योग्यता
हर सेक्शन में 30 प्रश्न और 30 अंक होंगे। पूरी परीक्षा 120 अंकों की होगी जिसके लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। अंग्रेजी भाषा का पेपर सिर्फ अंग्रेजी में होगा, जबकि बाकी तीनों सेक्शन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD) और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड / स्केल-I (JMG/S-I) में नियुक्ति मिलेगी। वेतनमान 48,480 रुपये से शुरू होकर 85,920 रुपये तक जाएगा।

