जनवाणी संवाददाता |
बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा क्या हुआ था सोमवार को राजस्व विभाग व पुलिस बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा धारकों के अवैध कब्जे को ध्वस्त करा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। थाना क्षेत्र के गांव सादातपुर गढ़ी में गांव में ही मौजूद ग्राम समाज की भूमि पर गांव निवासी जयराम चेतराम व ऋषि पाल ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था।
जिसमें उन्होंने चार दीवारी व छप्पर डालकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था जबकि उक्त ग्राम समाज की भूमि पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा गांव के लिए बारात घर के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम के साथ नायाब तहसीलदार अनिरुद्ध यादव हल्का दरोगा मनोज कुमार अपने लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गए साथ ही मौके पर मौजूद अवैध निर्माण चार दीवारी व अन्य निर्माण को ध्वस्त करा दिया साथ ही अवैध निर्माण ध्वस्त होने के उपरांत सरकारी संपत्ति को ग्राम प्रधान के सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।

