Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

माधवपुरम में दो माह में दोबारा बन रही सड़क

  • पहले बनाई थी डामर की, अब बनाई जा रही सीमेंटेड
  • निर्माण के नाम पर शहर भर में हो रहा वसूली का खेल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लूट की इससे बेहतर मिसाल दूसरी देखने को नहीं मिल सकती कि सड़क बनाई जाये। उसके लिए मोटा बजट ठिकाने लगाया जाये। दो माह में ही इस सड़क के स्थान पर दोबारा से यहीं पर नई सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनवाया जाये। फिर उस प्रस्ताव पर अमल करते हुए उसका क्रियान्वयन भी किया जाये। इस बार भी करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे किये जायें। आम जनता भले ही चीखती चिल्लाती रहे,

लेकिन यह आवाजें नक्कारखाने में तूती के समान ही साबित होती हैं। यह मामला माधवपुरम की मुख्य सड़क का है। टीपी नगर से अंदर जाने वाले मार्ग पर पिछले 15 दिन पूर्व पहले पुलिया बनाने के लिए यातायात परिवर्तित किया गया था। अब यहां सीमेंटेड सड़क बनाने के लिए ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। यह वही सड़क है जो दो माह पूर्व बनाई गई थी। रात में सड़क बनी थी और सुबह होते-होते यह उखड़ गई थी।

मेरठ में सड़कों के गड्ढों को भरने में जहां महीनों लग जाते हैं वहीं सड़क निर्माण तो दूर की बात है। यदि सड़क बनती भी हैं तो ठेकेदार घपला करने की पूरी कोशिश करते हैं। माधवपुरम में भी ऐसा ही कुछ हुआ। यहां रात को बनाई गई सड़क दिन निकलते ही उखड़ने लगी। महानगर में सड़क निर्माण में एक बार फिर बड़ा खेल सामने आया है। माधवपुरम स्थित प्रेम विहार में रात में बनी सड़क अगले दिन ही उखड़ गई है। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख ठेकेदार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर उखड़ी हुई रोडी-डस्ट भरवाकर उसे दूसरी जगह भिजवा दिया है।

यह मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता ने ठेकेदार आकाश गुप्ता को नोटिस जारी कर दिया था। बताते हैं कि वार्ड-48 प्रेम विहार में 9 दिसंबर 2022 को सड़क निर्माण के लिए सनसाइन कंपनी को 12 लाख रुपये में ठेका मिला था। एक साल तक कंपनी ने सड़क निर्माण का कार्य नहीं किया। निगम ने कंपनी को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। बताया जाता है कि कंपनी के ठेकेदार ने निगम को सूचना दिए बिना दो माह पूर्व प्रेम विहार में सड़क बना दी। अगले दिन सुबह कॉलोनी के लोग उठे तो सड़क पर वाहन फिसलने लगे।

रोड़ी उखड़ने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदार ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कर दिया और दोबारा नई सड़क बनाने का आश्वासन दिया। इसी बीच नगर निगम के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता अपनी टीम के साथ प्रेम विहार में पहुंचे। यहां ठेकेदार द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से उखड़ी रोड़ी को उठाकर दूसरी जगह पर भिजवाने का कार्य चल रहा था। लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री लगाकर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते मुख्य अभियंता ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है।

मुख्य अभियंता का कहना है कि ठंड के चलते रात में हॉटमिक्स से सड़क न बनने का सख्त हिदायत दी हुई है। ठेकेदार ने निगम के अधिकारियों को सूचना नहीं दी और रात में घटिया सामग्री लगाकर सड़क बना दी। ठेकेदार दोबारा सड़क बनाएंगे, अन्यथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। इस सड़क का भुगतान भी रोक दिया गया है। अब इस सड़क को फिर दोबारा से नये सिरे से बनाने का काम शुरू किया गया है। इस बार यह सड़क सीमेंटेड बनाई जा रही है। माधवपुरम चौकी से लेकर अभी तो माधवपुरम को जाने वाली आधी मुख्य सड़क को समतल किया गया है।

रोडी व डस्ट डालकर सड़क पर बुल्डोजर चलाकर समतल कर दिया गया है। सीमेंटेड सड़क के लिए स्कार्टिंग करके शटरिंग लगा दी गई है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो रात में ही इस सड़क का निर्माण होने की संभावना है। उधर नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह का कहना है कि नागरिकों के साथ-साथ पार्षद के भी प्रस्ताव बनाकर देने की वजह से इसका टेंडर जारी किया गया है। निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img