Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

चाय के साथ मूंगफली को छीलकर खाती है रोहित की ‘लैला’

  • पैदा होते ही पेड़ से गिरकर चोटिल हो गई थी मैना, मरहम पट्टी कर दिया जीवनदान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जी हां…यह सब पढ़कर आपको भी अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि मेरठ की ही एक मैना की रोजमर्रा जिंदगी है। दरअसल, यह मैना ना तो आसमान में उड़ती है और ना ही पेड़ पर रहती है, इसका पूरा दिन रोहित टी स्टॉल पर ही गुजरता है। खास बात है कि यह मैना चाय की शौकीन है। इसे टी स्टॉल के संचालक रोहित ने ही जीवन दान दिया है, क्योंकि पैदा होते ही यह पूरी तरह से चोटिल हो गई थी। जिसकी महीनों तक रोहित ने अपने हाथ से मरहम पट्टी की। इसके बाद रोहित ने मैना का नाम लैला रख दिया।

जनवाणी समाचार पत्र आपको एक ऐसे पक्षी मैना से रू-ब-रू कराएगा, जिसकी 90 प्रतिशत गतिविधि इंसानों जैसी है। वैसे तो तोते और मैना आपने खूब बोलने वाले देखे होंगे, लेकिन इस मैना के कामकाज और खानपान को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। यह बात हम इसलिए बोल रहे है, क्योंकि यह गुटका तक खा जाती है। इस मैना का नाम लैला क्यों रखा और किसने रखा यह भी आपको बताते है। दरअसल, मेरठ आईजी कार्यालय के निकट रोहित टी स्टॉल के बाहर नीम के पेड़ से मई 2024 में एक मैना पैदा होते ही गिर गई थी। टी स्टॉल के संचालक रोहित ने मैना को उठाया, तो देखा कि वह पूरी तरह से चोटिल हो गई थी। उसके पैर में काफी चोट लगी थी।

रोहित उसे अपने घर ले गया। वहां उसने मैना को अपने हाथों से चम्मच के माध्यम से दूध पिलाया और काफी दिनों तक उसके पैर में दर्द की ट्यूब लगाकर गर्म पट्टी बांधी। रोहित ने बताया कि जब भी लैला को चाय पीनी होती है, तो वह रोहित चाय…रोहित चाय बोलकर चिल्लाने लगती है। चाय मिलने के बाद ही शांत होती है। रोजाना मूंगफली भी मांगती है। खास बात है की मूंगफली को पूरी तरह से छीलकर ही खाती है। रोहित ने बताया कि यह गुटका भी खाती है, गुटके का पैकेट को देखकर उसमें बची हुए कुछ दानों को खा जाती है।

20 लाख लोगों ने सोशल मीडिया से दी दिवाली की शुभकामनाएं

मेरठ: इस बार भी दीपावली पर्व पर लोगों में सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा क्रेज दिखाई दिया। एक दिन में ही मेरठ के 20 लाख लोगों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सबसे ज्यादा वाट्सऐप व फेसबुक एकाउंट आईडी का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ लोगों ने इंस्टाग्राम पर भी दीपावली पर्व मनाने हुए रील बनाकर शेयर की। लोगों ने रील को लाइक भी किया। इसके साथ लोगों ने दिवाली पर्व मनाते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए मिलने वाली शुभकामनाओं का जवाब भी दिया। जिससे दिन भर लोग सोशल मीडिया में बिजी दिखाई दिए।

दिन पर दिन सोशल मीडिया महिला से लेकर बुजुर्ग, युवा, छात्र, युवतियां, किशोर आदि के दिलों में अपनी गहरी पैंठ बनाता जा रहा है। पहले सोशल मीडिया का इस्तेमाल पढ़े लिखे लोग ही करते थे, लेकिन अब इंटर नेट सस्ता होने के कारण सोशल मीडिया हर निचले स्तर के लोगों के हाथों में भी पहुंच चुका है। दीपावली का पर्व भी सोशल मीडिया में देखने को मिला। महिला से लेकर छोटे बड़े बच्चे व पुरूष समेत हर कोई हर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर छाया रहा। सबसे ज्यादा क्रेज वाट्सऐप देखने को मिला। लोगों ने दीवाली मनाने हुए अपना स्टेट डाला। इसके साथ स्टेटस पर ही लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इसके साथ वाटसऐप पर दीपावली का मैसेज करके दोस्तों, रिश्तेदारों व अन्य लोगों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ फेसबुक पर भी सबसे दीपावली मनाने हुए फोटो शेयर किए। अन्य लोगों के शेयर हुए फोटो पर लाइक किया। इसके साथ इंस्ट्राग्राम पर भी दिन भर दीपावली की शुभकामनाओं का दौर चलता रहा। कुल मिलाकर मेरठ में 20 लाख से ज्यादा लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भेजी। कई लोग जो दीपावली पर्व पर किसी कारण अपने घर पर नहीं पहुंच सकें। उन्होंने आनलाइन वीडियो कालिंग करके अपने परिवार के सदस्यों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके साथ सोशल मीडिया के जरिए उन्हें विश भी किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img