- एसडीएम को ज्ञापन देकर नाम जोड़ने की मांग की
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नजीबाबाद के ग्राम पंचायत राजापुर फाजिल के ग्राम हिमायूपुर इद्दु पुर ब्लॉक तहसील नजीबाबाद के नई मतदाता सूची से लगभग 74 नाम कट जाने के संबंध में ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच की मांग की और नाम जोड़ने की गुहार लगायी।
सोमवार को ग्राम हुमायूंपुर इद्दु के ग्रामीण बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे और एसडीएम परमानन्द झा को ग्राम वासियों ने वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने वालों के पुनः मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए न्याय की गुहार लगाई।ज्ञापन में कहा कि 28 साल से 70 वर्ष तक के मतदाताओं के नाम काट दिए है जबकि नाबालिग बच्चो के नाम जोड़ दिए है। एसडीएम नजीबाबाद में उपरोक्त ग्राम वासियों को आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में उमेद, हलीम, अजीम, सलमान, शहरीन, राजा, अफसाना आदि शामिल रहे।

