Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

राजस्व विभाग से दु:खी एक और किसान आत्मदाह करने को तैयार!

  • बरसों से सिर्फ कागजों में हो रहा है समस्या का निदान
  • तहसील दिवस में दिया प्रार्थना-पत्र देकर दी चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: मवाना तहसील के ग्राम सकौती का एक किसान बरसों से तहसील व थाने के चक्कर काट कर आजिज आ चुका है। राजस्व विभाग उसकी कृषि भूमि से जुड़ी समस्या का सिर्फ कागजों में निस्तारण दिखाता आ रहा है। उसके हिस्से में सिर्फ तारीख़ ही आ रही है।उसने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर डीएम ऑफिस पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

मवाना तहसील में गत दिवस किसान द्वारा आत्मदाह किए जाने की घटना के बाद अब सकौती के संजीव शर्मा पुत्र छतर सिंह ने आत्मदाह की चेतावनी दे डाली है। वह तहसीलकर्मियों के रवैये से आहत है।संजीव शर्मा ने बताया कि गांव के दबंगो ने उसकी कृषि भूमि जोत कर आपने चक में मिला रखी है।

वह दस बरसो से कोतवाल से लेकर कप्तान और कमिश्नर तक प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निस्तारण की गुहार लगाता आ रहा है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।आरोप है कि समस्या के निस्तारण हेतु तहसील प्रशासन उसे मुद्दत से तारीख़ पर तारीख़ देता आ रहा है।

किसान ने जताई अपनी हत्या की आशंका
किसान संजीव का कहना है कि तहसील कर्मियों के कारण उसे व उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है।उसने आरोप लगाया है कि तहसील वालो के इशारे पर उसके साथ फसाद करवाते आ रहे हैं। उसने राजस्व विभाग की दबंगों से मिली भगत होने का आरोप लगाया है।

बकौल संजीव हल्का लेखपाल व कानून गो की मनमानी इस कदर निरंकुश है कि उसकी समस्या का कागज़ो में निस्तारण दिखाते आ रहें हैं। मौके पर समस्या यथावत बनी हुई है। उसकी ज़मीन की निष्पक्ष तरीके से पैमाईश नही की जा रही है।संजीव ने बताया कि वह दस साल से तहसील प्रशासन से दुखी है।

आरोप है कि राजस्व अधिकारी दबंग आरोपियों का पक्ष करते हुए उसके साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं।उसने शनिवार को पुन: तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अफसरों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। संजीव ने प्रार्थना पत्र में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि उसे इंसाफ नही मिला तो वह किसी भी दिन डीएम कार्यालय पर आत्म दाह कर सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img