- योगी और आरएसएस के गढ़ में लव जिहाद
जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: योगी आदित्यनाथ और आर एस एस का गढ़ ,इमिलिया कोडर क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव, थारू जनजाति समाज की एक लड़की को मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति सलीम, गुरुवार शायं को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया, ये जानकारी लड़की के परिवार को हुआ,उनके ऊपर जैसे आफत आ गया, लड़की की मां का रो रो कर हालत खराब है, इसकी शिकायत थाना पचपेड़वा पुलिस को किया गया,इंस्पेक्टर अवधेश राज सिंह ने बताया कि धारा 363,366 और एससी/एस सी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला आरोपी सलीम कोहरगद्दी का रहने वाला है,जो स्कूल जाने वाली जनजाति की लड़कियों पर डोरे डाला करता,उसके प्रेम जाल में गांव की एक लड़की गुड़िया(काल्पनिक नाम) जो स्नातक पास है,फस गई,गुड़िया के पिता पेशे से अध्यापक है,अपनी लड़की को पढ़ा लिखा कर,शादी भी तय कर दिया था, इसी माह उसकी शादी होने वाली थी ,बारात आने की एक सफ्ताह पहले सलीम,जबरन थारू जनजाति की लड़की गुड़िया को भगा ले गया।
महाराणा प्रताप के वंशज थारू जनजाति समाज के महिला उत्थान के लिए बहुत सी योजनाएं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है। वही आर एस एस का गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्र इमलिया कोडर क्षेत्र जहां हर वर्ष किसी न किसी बड़े नेता और हिंदू संगठन आर एस एस का कार्य क्रम होता रहता है, उसी के पास गांव में इस तरह की लव जिहाद शुरू होने से हिंदू जनमानस और थारू जनजाति समाज में रोष भी है,हिंदू संगठन के द्वारा अभी तक जो कार्य थारू जनजाति समाज को जागृत करने के लिए किया गया,उस पर भी समाज के तमाम लोग यक्ष प्रश्न उठा रहे है।

