- नरेंद्र मोदी सेना सभा ने दी लालाजी को श्रद्धांजलि
जनवाणी संवाददाता |
शामली: भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।
नरेंद्र मोदी सेना सभा द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय पर लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कमल बंसल ने बताया कि लाला लाजपत राय भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है उन्होंने पीएनबी की स्थापना भी की थी।
लालाजी ने अकाल में शिविर लगाकर लोगों की सेवा की। 30 अक्टूबर को लालाजी ने लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध आयोजित प्रदर्शन में हुए लाठीचार्ज में वह बुरी तरह से घायल हो गए। उस समय उन्होंने कहा था मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी और वही हुआ लालाजी के बलिदान के 20 वर्ष के भीतर ही ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हो गया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अल्केश उपाध्याय, अजय कश्यप, सोनू आनंद गोयल, मनोज कुमार, प्रमोद गर्ग, कार्तिक संगल, रवि कुमार संजय गिरी, जगत सिंह, वैभव संगल, पारस बंसल, मोनू नामदेव, तुषार कुमार, मनीष मित्तल, राहुल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

