- ऑनलाइन हुआ था राष्ट्रीय सिप अर्थमेटिक जीनियस प्रतियोगिता
जनवाणी संवाददाता |
शामली: राष्ट्रीय सिप अर्थमेटिक जीनियस कान्टेस्ट में शामली के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच तक में सिल्वर बेल्स शामली के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को सिल्वर बेल्स स्कूल की वाइस प्रिंसीपल तूलिका गोयल ने बताया कि सिप अर्थमैटिक जीनियस कॉन्टेस्ट राष्ट्रीय स्तरीय आर्थमेटिक जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन आॅनलाइन माध्यम से किया गया था। जिसमें कक्षा एक से कक्षा पांच तक के पूरे देश के 20 हजार से भी ज्यादा बच्चों ने राउंड-1 में भाग लिया। जिसमें स्कूल के 30 बच्चे राउंड-3 के लिए सलेक्ट किए गए।
राउंड-3 में नॉर्थ रीजन से सिल्वर बेल्स स्कूल के कक्षा 5 से संयम जैन और कक्षा 3 से हुजैफा ने 10 हजार का कैश अवार्ड जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 से आदित्य गोयल ने 7 हजार रुपए का कैश आवार्ड जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित तायल, अनमोल जैन, मनन गर्ग ने परफॉर्मेंस अवार्ड प्राप्त किया। इस अवसर पर मृदुला जैन आदि मौजूद रही।

