Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

एसडीओ और जेई को बंधक बनाकर मारपीट

  • रोहटा रोड जेपी स्ट्रीट में मीटर चेक के दौरान दिया वारदात को अंजाम
  • थाने पर हाइडिल कर्मियों का हंगामा
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों अधिकारियों को मुक्त कराया
  • रिटायर्ड कैप्टन के घर मीटर में लगाई थी सील

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र रोहटा रोड स्थित जेपी स्ट्रीट कालोनी में सील लगे मीटर को चेक करने गए विद्युत विभाग के जेई और एसडीओ के साथ रिटायर्ड कैप्टन और कालोनी के लोगों ने मारपीट कर बंधक बना लिया। हाइडिल विभाग की ओर से इन दिनों विद्युत मीटर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को मीटर चेकिंग अभियान के चलते रोहटा रोड स्थित उपकेन्द्र विद्युत विभाग के जेई रमेश कुमार व अन्य तीन संविदाकर्मी रोहटा रोड स्थित जेपी स्ट्रीट कालोनी में रिटायर्ड कैप्टन राजकुमार सिंह पुत्र आशाराम के आवास पर मीटर चेकिंग करने गए थे।

05 15

टीम को चेकिंग के दौरान मीटर संदिग्ध पाया गया। जिस पर जेई की टीम मीटर में सील की कार्रवाई कर वापस लौट गई। मंगलवार को जेई रमेश कुमार व एसडीओ पंकज उपाध्याय मीटर की सील की जांच करने रिटायर्ड कैप्टन राजकुमार के आवास पर पहुंचे। वहां उन्हें मीटर की सील टूटी मिली। जिस पर दोनों अधिकारियों ने राजकुमार सिंह से आवास में लगे मीटर में छेड़छाड़ करने का विरोध किया। इस पर राजकुमार सिंह व उनकी पत्नी ने जेई व एसडीओ के साथ हाथापाई कर दी। इस बीच शोर सुनकर कालोनी के तमाम लोग वहां आ गए। लोगों ने जेई व एसडीओ से मारपीट करते हुए दोनों को घर में बंधक बना लिया।

एसडीओ को बंधक बनाये जाने की सूचना अन्य हाइडिल कर्मियों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को 112 नंबर पर अधिकारियों को बंधक बनाये जाने की सूचना दी। सूचना के बाद टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जेई व एसडीओ को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। हाइडिल कर्मियों ने थाना टीपी नगर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। जेई की ओर से रिटायर्ड कैप्टन और उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। उधर, कालोनी के लोगों ने जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। थाने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाये। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img