Monday, August 17, 2026
- Advertisement -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुकतीर्थ में गंगा स्नान मेले का किया निरीक्षण

  • गंगा स्नान मेले में आसमान से लेकर पानी तक रहेगा पुलिस का पहरा

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुकतीर्थ में आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले का आयोजन 4 नवम्बर से 9 नवंबर तक किया जायेगा।जिसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है बुधवार को शुकतीर्थ पहुँचे एस एस पी विनीत जायसवाल ने मेले के विभिन्न स्थानों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने गंगा घाट पर जाकर गंगा समिति के सचिव डॉ.महकार सिंह से घाट पर की जाने वाली व्यवस्थाओं व तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मोटरबोट में बैठकर गंगा में भृमण किया। इसके उपरांत मेला स्थल पर जाकर वहाँ बनने वाली अस्थाई मेला कोतवाली ,प्रदर्शनी स्थल,क्रीड़ा स्थल का जायज़ा लिया व मेले में लगने वाले मीना बाजार के स्थल का भी जायज़ा लिया। व मेले के सम्बंध में तकनीकी जानकारी की है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि मेले की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है। मेले के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा सी सी टी वी कैमरों के द्वारा सुरक्षा पर नज़र बनाई जायेगी। पी ए सी गोताखोर की टीम भी गंगा घाट पर तैनात रहेगी
इस दौरान मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी भोपा राम आशीष यादव,थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी,चौकी प्रभारी ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

मेले में शराब पीकर हुडदंग करने वालो पर होगी कार्यवाही

क्षेत्रधिकारी राम आशीष यादव ने बताया कि गंगा स्नान मेले में हुड़दंग करने वाले व शराब पीने वालो पर पुलिस कड़ी नजर रखी जाएगी। अगर कोई भी व्यक्ति शराब पीकर हुडदंग करता है, तो उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा मेले में पूर्णता शराब पर प्रतिबंध रहेगा।

सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस फोर्स

कार्तिक गंगा स्नान मेले की सुरक्षा के लिए मेले में अतिरिक्त पुलिस भी मोजूद रहेगी, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे जिससे शरारती तत्व पर नजर रख विभाग को जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

तीसरी आंख से होगी मेले की निगरानी

कार्तिक गंगा स्नान मेले को सफल बनाने के लिए मेले में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे गंगा स्नान मेले में सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरा लगाएं जायेगे जिससे शरारती तत्व पर नजर रखी जाएगी।

गंगा स्नान के समय गंगा में मोटरबोट व गोताखोर रहेंगे मौजूद

गंगा स्नान मेले में पुलिस का आसमान से लेकर पानी तक पुलिस का पहरा रहेगा, जिसमें गंगा में स्नान के समय ड्रोन से निगरानी की जाएगी तथा मोटर बोट व गोताखोरों गंगा के घाट पर मौजूद रहेंगे। वही गंगा घाट पर शरारती तत्वों पर वॉचटॉवर से भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी गंगा घाट के दोनों ओर वॉच टॉवर लगा दिए गए हैं, जिस पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी जिससे गंगा में स्नान करते समय कोई भी शरारती तत्व हरकत ना करें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI ब्याज दरों पर ‘वेट एंड वॉच’ मोड में, मिडिल ईस्ट तनाव से महंगाई का जोखिम बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नीतिगत...

Education: UGC-NET जून 2026 की आंसर Key जारी, 18 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट...
spot_imgspot_img