Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हिल इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका के माता-पिता सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच जिम के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। जब दंपति वापस लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

गला घोंटकर हत्या की आशंका

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में मृतका के सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। बताया जा रहा है कि मोबाइल चार्जर के तार का इस्तेमाल किया गया हो सकता है।दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

यूपीएससी की कर रही थी तैयारी

मृतका इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी और इन दिनों यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

घरेलू सहायक पर शक, फरार आरोपी की तलाश जारी

जांच में घरेलू सहायक राहुल मीणा पर संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है। वह राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसे एक एजेंसी के माध्यम से रखा गया था और उसका सत्यापन भी कराया गया था। हालांकि, करीब डेढ़ महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।

परिवार को उस पर आर्थिक गड़बड़ी का शक था, जिसके चलते उसे हटाया गया था। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश में उसने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध को घटना के समय के आसपास इलाके में देखा गया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here