जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दशहरा के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है और सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर मार्केट ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 511.37 बढ़कर पहली बार 61,817.32 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी बढ़त के साथ ओपन हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 130.20 अंक की बढ़त के साथ 18,468.75 के स्तर पर बंद हुआ।

