Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

सिराज के पांच विकेट,भारत को 328 रन का लक्ष्य

 

  • शारदुल ने भी झटके चार विकेट, आॅस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 294 रन पर समेटा 
  • आखिरी दिन जीत के लिए बनाने होंगे 324 रन 

ब्रिसबेन, भाषा: मोहम्मद सिराज और शारदुल ठाकुर की उम्दा गेंदबाजी के दम पर आॅस्ट्रेलिया को चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित चौथे दिन सोमवार को दूसरी पारी में 294 रन पर आउट करने के बाद भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 324 रन बनाने होंगे।

भारत को 328 रन का लक्ष्य मिला जिसके जवाब में बारिश के कारण चौथे दिन खेल समय से पहले रोके जाने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिए थे। रोहित शर्मा चार रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि शुभमन गिल ने अभी खाता नहीं खोला है। गाबा की विकेट को देखते हुए यह लक्ष्य बहुत मुश्किल होगा। गाबा पर चौथी पारी में सर्वोच्च लक्ष्य का पीछा करके जीत 1951 में वेस्टइंडीज ने हासिल की है जब उसने 236 रन बनाए थे। अपने प्रमुख गेंदबाजों के बिना खेल रही भारतीय टीम के युवा और अनुभवहीन तेज गेंदबाजों ने अपने फन का लोहा फिर मनवाया। सिराज ने 19.5 ओवर में 73 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं ठाकुर ने 61 रन देकर चार और मैच में कुल सात विकेट चटकाए।  सिराज ने पांच विकेट लेने के बाद मैदान पर जमा करीब एक हजार दर्शकों की ओर गेंद दिखाकर अभिवादन स्वीकार किया। पांचवें दिन भारत के लिए लक्ष्य तो मुश्किल है ही, साथ ही बारिश का खलल पड़ने की भी आशंका है। मैच का नतीजा चाहे जो हो लेकिन दोनों टीमों ने पूरी सीरीज में जबर्दस्त प्रदर्शन करके क्रिकेटप्रेमियों के दिल जीते। चोटों कारण अपने प्रमुख खिलाड़ियों को गंवाने वाली भारतीय टीम की ‘युवा ब्रिगेड’ तो हर कसौटी पर खरी उतरी। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की कमी तो टीम को खली लेकिन इन युवाओं ने भी शानदार प्रदर्शन करके भविष्य उज्जवल होने के संकेत दे दिए। सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंच के बाद शॉर्ट गेंद पर स्मिथ को गली में लपकवाया। स्मिथ 74 गेंद में सात चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे ने उनका कैच लपका। इसके बाद उन्होंने मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को पवेलियन भेजकर अपने पांच विकेट पूरे किए। इससे पहले उसने शुरूआती सत्र में 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन (22 गेंद में 25 रन) और आखिरी गेंद पर मैथ्यू वेड (00) को आउट किया। लाबुशेन ने दूसरी स्लिप में रोहित शर्मा को और वेड ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत को कैच थमाया। ठाकुर ने दूसरे सत्र में कप्तान टिम पेन (27) और कैमरन ग्रीन (37) को पवेलियन भेजा। पेन ने विकेट के पीछे पंत को और ग्रीन ने रोहित को कैच थमाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img