-
14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
जनवाणी संवाददाता |
चिलकाना: पुलिस ने दो पक्षो में हुए आपसी झगड़े में एक दूसरे पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने व मौके पर पहुंची पुलिस पर दोनो पक्षो द्वारा एक राय होकर हमला करने के 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया है कि मंगलवार की देर शाम को चिलकाना क्षेत्र के ग्राम चालाकपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में झगड़ा हो गया था जो देखते ही देखते मामूली झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनो पक्ष एक दूसरे पर धारदार हथियार चलाने के साथ साथ फायर भी दागने लगे थे।
सूचना पर मौके पर पहुंची चिलकाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया तो दोनो पक्षो ने एक राय होकर पुलिस पर भी हमला करना शुरू कर दिया।
थाना प्रभारी सत्येन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए मौके से गिरफ्तार किए गए 14 आरोपीयो शराफत पुत्र हबीब, फिरोज़ पुत्र गालिब, दाऊद पुत्र रफीक, इंजमाम पुत्र रागिब, बिलाल पुत्र याकूब, तैय्यब पुत्र हनीफ, महबूब पुत्र रफीक, सालिब पुत्र गालिब, समीम पुत्र सलीम निवासीगण ग्राम चालाकपुर व सलमान पुत्र सलीम निवासी ग्राम घाना थाना देहात कोतवाली सहारनपुर, मुस्तक़ीम पुत्र जमील, लियाकत पुत्र इस्लाम, कदीम पुत्र मुस्तक़ीम, मारूफ उर्फ भुट्टो पुत्र फारुख निवासीगण चालाकपुर को हिरासत में लिया गया था।
दोनो पक्षो की ओर से एक दूसरे के खिलाफ कोई तहरीर नही दी गयी थी। पुलिस द्वारा दोनो पक्षो के इन 14 लोगो के विरुद्ध जानलेवा हमला करने, शांति व्यवस्था भंग करने की धारा सहित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज करते हुए पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेजा दिया है।