Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की माँग की

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने राष्ट्रीय बजरंग दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी व पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे लगाने के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की माँग की है।

बुधवार को संगठन के जिला मंत्री शिवकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम संगीता राघव को सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि महानगर मुरादाबाद में शनिवार रात्रि में थाना कटघर क्षेत्र में नमाज को लेकर एक विषय बना था जिसमें स्थानीय लोगों की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना के द्वारा थाना कटघर को घटना की सूचना देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी।

मुरादाबाद प्रशासन ने उल्टा सूचना देने वालों पर मुचलका पाबंद करा दिया जो कि सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या है व एक समुदाय द्वारा निरंतर रोहन सक्सेना को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

उन सभी लोगों पर तो कार्यवाही अभी तक नहीं हुई परंतु पुलिस को सूचना देने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ज्ञापन में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान और इनके ऊपर से झूठे चल के हटाए जाएं साथ ही जिन लोगों के द्वारा राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई है उन पर कठोरतम कार्यवाही के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किये जाने की माँग की है।

चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो राष्ट्रीय बजरंग दल उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूर्णतया जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में सोनू तोमर जिला महामंत्री, विनीत चौधरी जिला उपाध्यक्ष, शुभम सक्सेना, अरुण गुप्ता, अनमोल सैनी, विकास सैनी, नितिन पवार, मोहित, शिवम सैनी, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img