Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

Shatrughan Sinha: जन्मदिन पर भावुक हुए लव सिन्हा, पापा शत्रुघ्न सिन्हा को बताया अपनी ज़िंदगी की प्रेरणा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके बेटे और अभिनेता लव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पिता के लिए एक भावुक संदेश साझा किया है। लव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए लिखा कि उनके पिता उनके लिए पूरी दुनिया हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने एक प्यारा नोट भी साझा किया।

पापा शत्रुघ्न सिन्हा के जन्मदिन पर भावुक हुए लव सिन्हा

लव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लव ने अपने दिल की बातें एक लंबे कैप्शन में लिखते हुए पिता के प्रति गहरी भावनाएँ व्यक्त कीं।

लव ने लिखा, मेरी पूरी दुनिया। मैं जो कुछ भी करता हूं, वह मेरे माता-पिता के लिए है और उनके साथ बिताया हर दिन खास होता है। जिंदगी भर की यादें और खूबसूरत अनुभव जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकता। मेरे पिता का सफर कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की शक्ति का प्रमाण है। मेरे पिता से ज्यादा मुझे कोई प्रेरित या प्रोत्साहित नहीं कर सकता। उन्होंने आगे लिखा, मैं आपसे सीखना कभी बंद नहीं करूंगा और हमेशा चाहूंगा कि आप मेरा मार्गदर्शन करते रहें। जन्मदिन मुबारक हो पापा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो

वर्कफ्रंट की बात करें तो लव सिन्हा आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आए थे। सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर इस फिल्म में लव ने फरीद का किरदार निभाया था। लव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म ‘सदियां’ से की थी। हालांकि, लव का करियर कुछ खास नहीं रहा। अब फिलहाल 2023 के बाद से लव बड़े पर्दे से गायब हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Basant Panchami: कब है वसंत पंचमी? जानिए विशेष पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जिले के थाना सरसावा क्षेत्र अंतर्गत...

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img