- सब जूनियर कुश्ती में रिवानी तथा जूनियर वर्ग में शौर्या का चयन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जनपद की दो बालिका रिवानी व शौर्या का पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन किया गया। डीएवी इंटर कॉलेज में बालक तथा बालिका वर्ग की सब जूनियर तथा जूनियर कुश्ती टीम में दो बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया।
कुश्ती एकेडमी के संचालक एनआईएस प्रशिक्षक धर्म देव सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के फिजिकल एजुकेशन कॉलेज में पांच मार्च से सात मार्च तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बालिका सब जूनियर तथा जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जिला बिजनौर की दो बालिका पहलवान प्रतिभाग करेंगी।
जिसमें सब जूनियर वर्ग में रिवानी पुत्री मंगू सिंह ग्राम अभीपूरा तथा जूनियर वर्ग में शौर्या गोस्वामी पुत्री धीरेंद्र सिंह बिजनौर प्रतिभाग करंगी। रिवानी 46 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगी तथा सौर्या गोस्वामी 57 किलोग्राम भार वर्ग में जिला बिजनौर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
दो मार्च को कुश्ती एकेडमी डीएवी इंटर कॉलेज में बालक तथा बालिका वर्ग की सब जूनियर तथा जूनियर कुश्ती टीम का चयन किया गया था। उसी दिन इन बालिकाओं का भी चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह ट्रायल जिला कुश्ती संघ बिजनौर की तरफ से लिया गया। ट्रायल के समय संघ के पदाधिकारी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ कालू पहलवान तथा जिला कुश्ती संघ के सचिव कुलवीर सिंह की देख-रेख में ट्रायल संपन्न हुआ।

