Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

सरेशाम घर में घुसकर युवक को गोली मारी

  • दोनों हाथ में पिस्टल लेकर चलाई गोलियां

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र सरस्वती विहार में सरेआम बाइक सवार दो बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से घर में घुसकर एक युवक पर गोलियां बरसा दी। बदमाश युवक को गोली मारकर मौके से फरार हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। घायल को आसपास के लोगों ने अस्प्ताल में भर्ती कराया।

टीपी नगर थाना क्षेत्र रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार फेज-2 में विक्रान्त उर्फ विक्की 28 वर्ष पुत्र स्व सुरेन्द्र शनिवार शाम साढेÞ सात बजे अपने घर पर था। विक्की की मां और भाई वैनू रक्षा बंधन पर रोहटा अपने गांव गये हुए थे। घर में बुआ का बेटा चीकू भी आया हुआ था। चीकू विक्की से कोई काम बताकर बाहर निकल गया था।

12 13

शनिवार शाम विक्की अपने पालतू कुत्ते को घर के बाहर घुमाकर अंदर आया ही था कि बाइक पर सवार दो बदमाश आये और पिस्टल से घर पर फायरिंग कर दी। एक बदमाश पिस्टल हाथ में लिये गोली चलाता हुआ घर के अंदर घुस गया। उस वक्त विक्की वॉश वेसिन पर हाथ मुंह धो रहा था। बदमाश ने विक्की को देखते ही उस पर फायरिंग कर दी।

विक्की अपने ऊपर फायरिंग होते देख बरामदे से अंदर कमरे की ओर भागा। बदमाश की फायरिंग में एक गोली विक्की की कमर में जा लगी। विक्की घायल अवस्था में ही घर के अंदर अपनी जान बचाता हुआ इधर उधर दौड़ा। बदमाशों ने घर के अंदर सात राउंड फायर किये और बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। गोली फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौडेÞ।

इसी बीच आसपास के लोग विक्की को घायल हालत में जेपी हॉस्पिटल ले गये। लेकिन वहां डाक्टरों ने विक्की की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद विक्की को लेकर सांई हॉस्पिटल पहुंचे वहां भी भर्ती से मना कर दिया गया। बाद में उसे उपचार के लिए केएमसी में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायल को इमरजेंसी में रखा गया है। डाक्टरों के अनुसार गोली कमर से घुसकर आगे की ओर निकल गई है।

फिलहाल खतरे जैसी कोइ बात नहीं है। पुलिस घटना की जांचपड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। घर में मेनगेट और कमरों की दीवारों पर पुलिस को गोली के निशान मिले हैं। पुलिस और एसओजी की टीम हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

13 13

एसओ टीपी नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। घायल विक्की पर सरुरपुर थाने में ब्लात्कार का एक केस दर्ज है। उसी को जोड़कर जांच की जा रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। किसी अश्वनी का नाम बताया जा रहा है। घटना की जांच चल रही है।

डेढ़ महीने पहले बाईक टकराने पर हुआ था विवाद

घायल विक्की ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले रोहटा रोड पर बाइक सवार अश्वनी नाम के एक युवक से मारपीट हुई थी। अश्वनी ने ही घर में घुसकर दो पिस्टल से गोलियां चलाई है। बाकी बाहर दूसरे युवक को उसने नहीं देखा। अश्वनी को आसपास किसी जानकार ने ही बताया होगा कि वह आज घर पर अकेला है। इसी बात का फायदा उसने घर में आकर वारदात की। हमलावर अश्वनी थाना सरुरपुर क्षेत्र गांव जसड़ का रहने वाला है।

युवकों के विवाद में बच्चे को गोली लगी

मेरठ: ब्रहमपुरी थानांतर्गत माधवपुरम सेक्टर तीन में युवकों के विवाद में चली गोली में एक बच्चे को गोली लग गई। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। ब्रहमपुरी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर तीन में पार्क में सुहैल, शोबी और भूरा कटोरा का किसी बात पर झगड़ा हो गया और सुहैल ने फायरिंग कर दी। वहां से गुजर रहे चार साल के बच्चे समद के पैर में गोली लगी जिससे वो लहुलुहान होकर गिर पड़ा और घायल हो गया। गोली चलते ही लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। बाद में बच्चे के परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img