Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Sports News: श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल से मिली छुट्टी, अब हालत स्थिर, BCCI ने दी मेडिकल अपडेट

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और ​अभिनंदन है। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आखिरकार राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पसलियों में चोट लगने के बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

कैच लेते वक्त लगी थी गंभीर चोट

यह हादसा 25 अक्तूबर को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान हुआ। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेने के लिए बैकवर्ड प्वाइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए अय्यर ने शानदार कैच पकड़ा, लेकिन गिरते वक्त उनकी बाईं पसलियों पर जोरदार चोट लग गई।

चोट इतनी गंभीर थी कि अय्यर को तुरंत अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। जांच में पाया गया कि उनकी तिल्ली (Spleen) में चोट आई है, जिससे आंतरिक रक्तस्राव (Internal Bleeding) हो रहा था।

छोटे ऑपरेशन के बाद रुका रक्तस्राव

बीसीसीआई ने मेडिकल अपडेट जारी करते हुए बताया कि “श्रेयस अय्यर को कैच पकड़ते समय लगी चोट के बाद उनकी तिल्ली में चोट आई थी और आंतरिक रक्तस्राव शुरू हो गया था। डॉक्टरों ने छोटा ऑपरेशन कर रक्तस्राव को रोक दिया है।” अब उनकी स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

बीसीसीआई ने डॉक्टरों का जताया आभार

बीसीसीआई ने कहा “हम सिडनी के डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम, साथ ही भारत के डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने श्रेयस का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया।”
बोर्ड ने बताया कि अय्यर अभी सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट होने पर भारत लौटेंगे।

केवल वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं अय्यर

30 वर्षीय श्रेयस अय्यर फिलहाल केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं।

उन्होंने कमर की समस्या के चलते टेस्ट क्रिकेट से छह महीने से दूरी बनाई हुई है।

हाल में उन्हें टी20 टीम में भी शामिल नहीं किया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी।

हालांकि, उनकी मैदान पर वापसी की तारीख अभी तय नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img