Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Sports: श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार, ICU से दिया फैंस को पहला संदेश,कब तक हो सकती है वापसी?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों गंभीर चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान पेट पर लगी जोरदार चोट से उनकी स्प्लीन (तिल्ली) में कट लग गया था, जिससे आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर ICU में शिफ्ट किया गया था।

फैंस के नाम श्रेयस का संदेश

चोट के बाद अब श्रेयस अय्यर ने पहली बार सोशल मीडिया पर फैंस के लिए संदेश साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा “मैं इस समय रिकवरी प्रक्रिया में हूं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे मिली सभी शुभकामनाओं और सहयोग के लिए मैं दिल से आभारी हूं।
यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे अपनी दुआओं और सोच में रखने के लिए धन्यवाद।” श्रेयस के इस संदेश के बाद फैंस और साथी खिलाड़ियों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

बीसीसीआई ने दी हेल्थ अपडेट

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा “श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में पेट पर लगी चोट के कारण स्प्लीन में कट और आंतरिक रक्तस्राव हुआ था। समय रहते इलाज शुरू कर दिया गया और अब उनकी स्थिति स्थिर है। 28 अक्टूबर को दोबारा किए गए स्कैन में सुधार देखा गया है। वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और रिकवरी की राह पर हैं।”

बोर्ड ने यह भी बताया कि भारतीय मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ लगातार संपर्क में है और श्रेयस की स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है।

जनवरी 2026 तक वापसी की उम्मीद

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अय्यर की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्हें पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। “हम उम्मीद कर रहे हैं कि श्रेयस जनवरी 2026 तक फिट हो जाएंगे। फिलहाल उन्हें सिडनी में ही रखा गया है जब तक कि डॉक्टर उन्हें उड़ान भरने के लिए पूरी तरह फिट न घोषित करें।”

इसका मतलब है कि अय्यर अगले दो महीनों तक मैदान से दूर रहेंगे और टीम इंडिया की वनडे व टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

सूर्यकुमार यादव ने दी ताजा जानकारी

टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अय्यर की स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने कहा “जब मुझे पता चला कि श्रेयस घायल हैं, तो मैंने तुरंत संपर्क करने की कोशिश की। बाद में फिजियो कमलेश जैन से बात हुई और पिछले दो दिनों से मेरी श्रेयस से भी बातचीत हो रही है। अगर वह खुद रिप्लाई कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्थिर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।”

टीम इंडिया को झटका, लेकिन उम्मीद बरकरार

श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनकी अनुपस्थिति से टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी रिकवरी तेजी से हो रही है और डॉक्टरों को विश्वास है कि वह पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img