Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

शायद अब बदलें गोलाबढ वासियों के हालात

  • जलभराव पर जनवाणी ने की थी प्रमुखता से खबर प्रकाशित, मौके पर पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी
  • आज से युद्ध स्तर पर काम करेगी नगर निगम की टीम, बनाया पूरा प्लान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रोहटा रोड स्थित गोलाबढ की वास्तविक तस्वीर व खबर प्रमुखता के साथ जनवाणी ने प्रकाशित की थी। जनवाणी समाचार पत्र पढ़कर नगरायुक्त मनीष बंसल अधीनस्थ अफसरों पर भड़क गए। नगरायुक्त के कड़े तेवर देखकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी गजेन्द्र सिंह आनन-फानन में टीम लेकर गोलाबढ में पहुंचे।

नगरायुक्त के कड़े रुख को देखकर लगता है कि अब शायद गोलाबढ़ के लोगों को समस्याओं से निजात मिल ही जाएगी। तस्वीर बदलने के लिए गुरुवार की सुबह से ही युद्ध स्तर पर गोलाबढ में काम चलेगा। इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने जनता से मौके पर पहुंचकर वायदा किया है तथा इसकी प्लानिंग भी तैयार की।

लोगों के साथ साथ नगर निगम के इंजीनियर भी प्लानिंग करते हुए दिखाई दिये कि गोलाबढ की सड़कों पर भर रहे पानी को कैसे निकाला जाएगा तथा सड़क पर जो पानी भर रहा है, उसको रोकने के लिए क्या-क्या प्रबंध करने होंगे? इसको लेकर मंथन भी किया।

रोहटा रोड नगर निगम के वार्ड-22 में स्थित गोलाबढ। यहां कम्युनिटी हॉल के पास गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। क्षेत्र का सारा कूड़ा इकट्ठा कर नगर निगम के सफाई कर्मचारी कम्युनिटी हॉल के पास पिछले कई सालों से डाल रहे हैं। क्षेत्र में उचित कूड़ेदान की व्यवस्था न होने से सफाई व्यवस्था चरमरा रही है।

जिसके चलते जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के पास गोलाबढ गांव का तालाब भी स्थित है, जिसकी दशकों से सफाई नहीं कराई गयी। तालाब भी लबालब है। सभी नालियां चोक हैं। इस पूरी तस्वीर को देखने के लिए नगरायुक्त ने बुधवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी गजेंद्र सिंह व सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पूरी स्थिति को देखा तथा इस दौरान भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लोगों की समस्या से रूबरू कराया। लोगों ने निगम अधिकारियों से युद्ध स्तर पर सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, व अन्य सफाई व्यवस्था कराने की मांग की। इसके बाद ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि गुरुवार की सुबह नौ बजे सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी खुद मौजूद रहेंगे। यही नहीं, करीब 40 सफाई कर्मचारी और आवश्यक मशीनों के साथ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। छोटी-छोटी नालियां जो चौक हुई पड़ी है, उनको भी खोलने का काम किया जाएगा। सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि जरूरी मशीनों के माध्यम से समस्या को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए काम शुरू किया जाएगा।

नगर निगम निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर की लापरवाही की भी शिकायत लोगों ने की। नगर आयुक्त मनीष बंसल से भी इसकी शिकायत की जाएगी। उधर, क्षेत्रीय पार्षद डिम्पी उर्फ डिम्पल चौधरी के नेतृत्व में लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल नगरायुक्त मनीष बंसल से मिला तथा समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन भी दिया। दूसरे दिन पार्षद ने भी इस समस्या पर नगरायुक्त से फोकस करने की मांग की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img