Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

खेत में मिला 10 दिन से गायब किसान का कंकाल

  • पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाकर कराई जांच, पोस्टमार्टम को भेजा कंकाल
  • परिजनों ने कोतवाली में दी थी गुमशुदगी की तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: क्षेत्र के महादेव गांव से दस दिन पूर्व गायब हुए किसान का कंकाल उसी के खेत में पड़ा हुआ मिला। परिजन खेत से गन्ने की फसल काटने पहुंचे तो उन्होंने कंकाल व अन्य सामान वहीं पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं किसान की मौत के बाद से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। किसान की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

18 13

कोतवाली क्षेत्र के महादेव गांव निवासी करमवीर पुत्र महावीर किसान था। बीती एक मई को वह घर से वह किसी काम से निकला था। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी थी। तभी से पुलिस व परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। बुधवार को करमवीर के परिजन खेत में गन्ने की फसल काटने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने एक कंकाल पड़ा हुआ देखा। उसके कपड़े, मोबाइल व अन्य सामान से पता चला कि शव करमवीर का है। सूचना मिलते ही ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड पहुंच गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

19 11

वहीं किसान की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। किसान की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

दो दिन बाद खेत में कुछ नहीं मिला था

परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि करमवीर के गायब होने के दो दिन बाद वह खेत पर गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी खेत में उन्हें कुछ नहीं मिला था। मगर आज उन्हें खेत में किसान का कंकाल मिला। जो हुलिए के आधार पर करमवीर का बताया जा रहा है। यानी करमवीर का शव खेत में दो दिन बाद पहुंचा था।

एक बार आन हुआ था मोबाइल

इसके अलावा परिजनों ने बताया है कि किसान का मोबाइल बीती छह मई को आॅन हुआ था। जो कई घंटे तक आॅन रहा। इसके बाद शाम को मोबाइल बंद हो गया था। तभी से मोबाइल बंद चल रहा था।

शव के पास मिली सल्फास की गोली

जिस कंकाल को करमवीर का बताया जा रहा है, उसके पास सल्फास की गोली, मोबाइल, कपड़े आदि सामग्री मिली है। ताकि यह साबित हो सके कि उसने सल्फास खाकर आत्महत्या हुई है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब साफ हो जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img