Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

अहमद रोड पर धीमी गति से काम बना लोगों की मुसीबत

  • नगर निगम से घंटाघर होते हुए जिला अस्पताल जाने वाला रास्ता हुआ बदहाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम से चंद कदम की दूरी पर घंटाघर से जिला अस्पताल जाने वाला रास्ता इन दिनों धीमी गति से निर्माण कार्य के कारण पूरी तरीके से बदहाल हो चुका है। जिसमें जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ राहगीर भी खासे परेशान हैं। ठेकेदार के द्वारा धीमी गति से जहां एक तरफ नाला एवं सड़क के बीच में डिवाइडर निर्माण के साथ केबल की लाइन डलवाने का कार्य कराया जा रहा है। वहीं, घंटाघर के निकट नाले पर बनी अवैध दुकानों को बचाने के प्रयास में जो सड़क में नाला खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। उससे मार्ग पर जाम की समस्या कई गुणा बढ़ गई है।

22 26

शहर में विभिन्न मार्गों पर जहां एक तरफ जाम की समस्या एक आम समस्या हो गई है। वहीं, सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले मार्ग जोकि नगर निगम से घंटाघर होते हुए जिला अस्पताल मार्ग से बच्चा पार्क की तरफ जा रहा है। उस मार्ग पर नगर निगम से जिला अस्पताल तक धीमी गति से नाला निर्माण कार्य एवं सड़क पर डिवाइडर निर्माण के साथ सड़क में केबल डालने का जो कार्य चल रहा है। उससे जिला अस्पताल आने वाले मरीज एवं अन्य राहगीर खासे परेशान हैं। एक तो रास्ता पहले ही संकरा था। उधर सड़क के बीच में डिवाइडर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

वहीं सड़क के एक तरफ केबल डालने का कार्य चल रहा है। जिसमें इस मार्ग से होकर गुजरने वाले चार पहियां वाहन ही नहीं बल्कि दुपहियां वाहन चालक के साथ पैदल चलने वाले राहगीर भी खासे परेशान हैं। यदि किसी को जिला अस्पताल आना है तो वह नगर निगम से घंटाघर वाले रास्ते से न आकर तहसील सदर की तरफ से जिला अस्पताल जाएं तो थोडी राहत मिल सकती है,

23 21

लेकिन धीमी गति से नाला निर्माण के साथ अब सड़क में डिवाइडर का निर्माण एवं सड़क के बीच में खोदाई करके केबल डाले जाने का जो कार्य चल रहा है। उसने स्थानीय लोगों के साथ जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ ही राहगीरों की परेशानी को कई गुणा बढ़ा दिया है। इस मार्ग से नगर निगम आने वाले अधिकारियों ने भी कुछ दिनों से इस मार्ग से आना-जाना बंद कर दिया है। वह भी सदर तहसील वाले रास्ते से ही निगम मुख्यालय आ जा रहे हैं।

ड्रिंक एंड ड्राइव ने ली गरीब की जान

मेरठ: सदर बाजार थाना के आबूलेन पर देर शराब के नशे में धुत्त होकर स्कापिंयों ड्राइव करना जानलेवा साबित हुआ। नशे में धुत्त युवकों ने आबूलेन पर डिवाइडर पर गाड़ी चढा दी। भिड़त इतनी जबरदस्त थी की स्कार्पियों रोड पर ही पलट गयी। आबूलेन चौक फुव्वारा पर जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां समीप ही एक गरीब गुब्बारे बेच रहा था। वह स्कार्पियो की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की स्कार्पियो शिव चौक की ओर से तेज गति से बेगमपुल की ओर जा रही थी।

25 24

इसमें अगली व पिछली सीट पर कई युवक बैठे थे। ये युवक नशे में बुरी तरह से धुत्त थे। जिस वक्त यह हादसा हुआ आबूलेन में काफी लोग थे। सोमवार को मंदिरों में नवमी उत्सव व राम लीला के चलते सड़कों पर काफी चहल पहल थी। लोगों ने बताया कि गाड़ी के पलटते ही उसमें सवार युवक तेजी से निकल कर भागे। उसी दौरान गश्त करती हुए सदर थाना की जीप आ गयी। जीप में सवार पुलिस कर्मी रितेन्द्र सिंह निवासी बुलंदशहर तेजी से पलटी हुई जीत की ओर दौड़े।

26 20

उन्होंने गाडी में फंसे एक घायल युवक व चपेट में आए गुब्बारे वाले को उठाकर तेजी से जीप में बैठाया। इन्हें लेकर रितेन्द्र सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने गुब्बारे वाले को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल युवक को भर्ती करा दिया गया है। पुलिस कार सवाल युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img