Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

Maharashtra: अजित पवार की पार्टी में विवाद, NCP नेता ने सहयोगियों पर लगाया अपहरण और पिटाई का आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से जुड़े एक नेता के कथित अपहरण और बेरहमी से पिटाई की घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पीड़ित नेता जीवन घोगरे पाटिल ने सीधे तौर पर अपने ही पार्टी के सहयोगियों पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है, जिससे पार्टी में अंदरूनी कलह और विवाद की स्थिति पैदा हो गई है।

पूर्व में नांदेड़ नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके जीवन घोगरे पाटिल सोमवार को अपनी टोयोटा इनोवा कार से जा रहे थे, तभी एक महिंद्रा स्कॉर्पियो ने उनका रास्ता रोक लिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि सड़क किनारे खड़े तीन युवक अचानक उनकी कार के पास पहुंचे और उन्हें जबरन स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए।

एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया

जीवन घोगरे पाटिल का आरोप है कि उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। हमलावरों ने उन्हें यह चेतावनी भी दी कि वे भविष्य के मंत्री बताए जा रहे चिखलीकर से पंगा न लें। पिटाई के बाद उन्हें एक गांव के पास छोड़ दिया गया। गंभीर रूप से घायल पाटिल को सिर में गहरी चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल से जीवन घोगरे पाटिल ने अजित पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से नांदेड़ में गुंडाराज खत्म करने की अपील की है। वहीं, इस घटना के विरोध में उनके समर्थकों ने मंगलवार को नांदेड़ बंद का एलान किया है।

पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई

घटना के बाद जीवन घोगरे पाटिल ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं (प्रतापराव गोविंदराव चिखलीकर और मोहनराव मारोतराव हंबर्डे) पर अपहरण और हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मौजूदा विधायक प्रताप पाटिल चिखलीकर और पूर्व विधायक मोहनराव हंबर्डे के खिलाफ हिंसा भड़काने और उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शुबम दत्ता सुनेवाड, राहुल मारोती दसरवाड, कौस्तुभ रमेश रणवीर, विवेक नरहरी सूर्यवंशी, माधव बालाजी वाघमारे, मोहम्मद अफरोज फकीर और देवानंद भोले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से तीन आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img