Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

जाफरवाला बाग की जमीन पर बनेगा स्पोर्ट्स सेंटर

  • जमीन के निरीक्षण का कार्य सोमवार से हुआ शुरू, डीईओ कार्यालय से पहुंची टीम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीडीए के सामने स्थित जाफरवाला बाग बंगला नंबर-68, 69 की सूरत अब जल्द ही बदलने वाली है। मेरठ कालेज यहां स्पोर्ट्स सेंटर बनाने की तैयारी में है। इसके लिये कालेज प्रबंधन की ओर से योजना तैयार कर ली है। कैंट बोर्ड की ओर से मेरठ कालेज को बाउंड्रीवॉल बनाये जाने की स्वीकृति मिलने के बाद सोमवार को यहां रक्षा संपदा कार्यालय की ओर से अधिकारियों ने निरीक्षण किया और यहां रहने वालों की जांच और जमीन की स्थिति देखी। अब यह इसकी रिपोर्ट कैंट बोर्ड को सौंपेंगे जिसके बाद यहां बाउंड्रीवॉल का कार्य शुरू हो पायेगा।

बता दें कि जाफरवाला बाग से असामाजिक तत्वों और अवैध कब्जों को यहां से हटाने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिये मेरठ कालेज की ओर से नोटिस जारी किये जा चुके हैं। डीईओ कार्यालय के अधिकारियों ने भी यहां सोमवार को निरीक्षण किया और यहां 17 एकड़ में फैले जाफरवाला बाग की हालत देखी। एडीईओ एसके यादव ने बताया कि उनकी ओर से यहां से अधिकारी बंगला क्षेत्र में पहुंंचे और उनकी ओर से जांच परख कर रिपोर्ट सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यहां बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा।

बता दें कि डीईओ हरेन्द्र चौधरी ने यहां निरीक्षण कर यहां हुए अवैध कब्जों पर नाराजगी जताई थी जिसके बाद यह निर्णय लिये गये। मेरठ कालेज ने यहां खेल गतिविधियों को शुरू करने की बात कही थी। यह जमीन सालों से मेरठ कालेज प्रबंधन के पास ही लीज पर है और वही इसका यूज करता आ रहा था, लेकिन कालेज प्रबंधन की लापरवाही के चलते ही यहां अतिक्रमण हो गया था।

मेरठ कालेज ने यहां बाउंड्रीवॉल और खेल मैदान बनाने के लिये एक ज्ञापन डीईओ को दिया था। जिसके बाड डीईओ ने मेरठ कालेज के सदस्यों को कैंट बोर्ड सीईओ से मिलने की बात कही थी, क्योंकि उनकी अनुमति के बाद ही यहां निर्माण हो सकता है। इसका अधिकार कैंट बोर्ड सीईओ के पास ही है। कैंट बोर्ड सीईओ की ओर से भी शनिवार में मेरठ कालेज प्रबंधन को यहां बाउंड्रीवॉल का निर्माण करने की अनुमति दे दी गई थी और डीईओ को यहां जांच परख के लिये निर्देशित किया गया था, जिसके चलते सोमवार को यहां टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये बनेगा मैदान: डा. युद्धवीर

मेरठ कालेज के प्रधानाचार्य डा. युद्धवीर सिंह ने बताया कि जाफरवाला बाग में एक स्पोर्ट्स सेंटर बनाया जायेगा। जिसमें एक शूटिंग रेंज समेत कई खेलों के लिये व्यवस्था किये जाने की योजना तैयार की गई है। जो जमीन इतने समय से बेकार थी अब इसका सदुपयोग किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि खेल मैदान के बनने से खेल प्रतिभाओं को अधिक से अधिक मौके मिल पाएंगे और खिलाड़ी अपना भविष्य बना सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिये प्रबंध समिति की ओर से पूरी योजना तैयार की गई है। जल्द ही इसको लेकर शुरूआत की जायेगी। कैंट बोर्ड की ओर से भी यहां बाउंड्रीवॉल कराये जाने की अनुमति दे दी गई है। डीईओ की ओर से भी इसे लेकर सहरबंदी की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img