Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

शहर की सड़कों पर उतरे एसएसपी लोगों से किया सीधा संवाद

  • लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा, हिस्ट्रीशीटरों को दी चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आगामी त्योहारों के मद्देनजर शनिवार की शाम को एसएसपी विपिन ताडा शहर की सड़कों पर उतरे और लोगों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के आलवा कई सीओ व भारी पुलिस फोर्स भी साथ चल रही थी। पैदल घूम रहे एसएसपी का काफिला कोतवाली व लिसाड़ीगेट के संवदेनशील व अति संवेदनशील बेहद व्यस्त इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया। कानून व्यवस्था को लेकर लोगों से अपडेट लिया। इस दौरान निगम के कई पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता भी एसएसपी से मिले। इस मुलाकात को लेकर पार्षद व अन्य लोग खासे उत्साहित दिखे।

इन तमाम लोगों से एसएसपी बातचीत के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर फीड बैक लेते रहे। उन्होंने केवल सभ्रांत लोगों से ही बातचीत नहीं कि इलाके के कुछ हिस्ट्रÑीशीटरों से भी वह मिले। इन दिनों वो क्या कर रहें। जेल से कब बाहर आए ये तमाम जानकारी ली और लगे हाथों हिदायत भी दे डाली कि यदि शिकायत मिली तो फिर खैर नहीं। दरअसल, आगामी पर्व के मद्देनजर शहर की नव्ज टटोलने के लिए विपिन ताडा जब भी वक्त मिलता है, शहर के सड़कों पर निकल जाते हैं। इसी प्रकार जनपद के नगरीय, ग्रामीण कस्बों में भी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों द्वारा भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गयी तथा संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की सघन चेकिंग की गयी।

सुबह जागे तो सब हो चुका था चोरी, बदमाशों ने खंगाल डाला घर

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के गुलिस्ता गार्डन में सब्जी आढ़ती के घर में बदमाश जा घुसे। उन्होंने पूरा घर खंगाला डाला। लाखों का माल चोरी कर लिया। शुक्रवार रात में बदमाश कई घंटे घर में रहे ओर परिजनों को भनक तक नहीं लगी, शनिवार सुबह जागे तो सब कुछ हो चुका था चोरी। चोरी की वारदात से परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
गुलिस्ता गार्डन में सब्जी आढ़ती मोबिन का मकान है। शुक्रवार देर रात चोरों ने उसके मकान पर धावा बोल दिया और सेफ अलमारी में रखी सोने-चांदी की लाखों रुपये कीमत की ज्वेलरी, जिसमें अंगूठी, चैन, कंगन, पायजेब व नकदी तथ दो मोबाइल समेत काफी कीमती सामान चोरी कर ले गएस।

सब्जी आढ़Þती ने बताया देर रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तब चोरों ने मकान पर धावा बोल दिया और चोरी कर फरार हो गए। मंडी जाने के लिए शनिवार सुबह जब पीड़ित मोबीन की आंख खुली तो मोबीन ने कमरे में जाकर देखा तो सामान इधर-उधर पड़ा था। पूरा घर खंगला दिया गया था। यह देखकर मोबीन होश उड़ गए। उसने परिवार के बाकी सदस्यों को भी जगाया। मोबीन ने सैफ में रखी ज्वेलरी और नगदी देखी तो गायब थी। चोरी की घटना की सूचना पीड़ित व उसके परिजनों ने खुद थाना लिसाड़ीगेट पर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीओ कोतवाली आशूतोष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। बदमाशों की सुरागकशी में पुलिस टीम जुटी है। घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img