Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

महानगर की शिक्षण संस्थाओं में बनायी जा रही 22 स्मार्ट क्लास

  • प्रभारी मंत्री ने किया स्मार्ट क्लास परियोजना का उद्घाटन

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद के प्रभारी और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को जेवीजैन इंटर कॉलेज में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्मार्ट क्लासेज परियोजना का फीता काटकर व शिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया। परियोजना के अंतर्गत जैन इंटर कालेज सहित महानगर के 20 प्राइमरी व इंटर कॉलेजों में 22 स्मार्ट क्लासेज बनायी जायेंगी। जिन पर करीब तीन करोड़ दो लाख रुपये का व्यय आयेगा।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पाजंलि और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रभारी मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता महामना मदन मोहन मालवीय की जन्म जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

उन्होंने कहा कि देश के नारे ‘जय जवान-जय किसान’ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ह्यजय विज्ञानह्ण जोड़ा था, प्रधानमंत्री मोदी ने उसमें ‘जय अनुसंधान’ और जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि देश को स्मार्ट बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने देश के 100 शहरों को चुना है, उनमें उप्र के 10 शहरों में सहारनपुर भी शामिल है। शाही ने कहा कि इक्कीसवी सदी में हमारी भावी पीढ़ी आगे कैसे बढे़, इस दृष्टि और अनुसंधान की दृष्टि से यह स्मार्ट क्लासेज महत्वपूर्ण साबित होंगे।

सहारनपुर के बच्चे भी इतिहास से लेकर वैज्ञानिक खोजों तक देश-दुनिया के साथ जुड़कर शिक्षा ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के 20 स्कूल-कालेजों में बनने जा रहे 22 स्मार्ट क्लासेज प्रधानमंत्री मोदी जी के उस संकल्प का परिणाम है जो उन्होंने तकनीक की दृष्टि से देश को डिजीटल बनाने के लिए लिया है। स्मार्ट क्लासेज में कक्षों के प्लास्टर, रंगाई-पुताई और पेंटिंग से लेकर कंपयूटर, प्रिंटर व स्मार्ट स्क्रीन आदि जिन चीजों की भी स्मार्ट क्लास में आवश्यकता होती है वे सब सुविधाएं यहां उपलब्ध करायी जायेगी।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन और प्रयासों से सहारनपुर में करीब एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। सड़कों और नालों का निर्माण, पार्को का सौंदर्यीकरण, सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में एक हजार कैमरे, सड़कों का चैड़ीकरण आदि अनेक कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत साढे़ तीन साल में शिक्षा के क्षेत्र में उ.प्र में अपेक्षा से अधिक सुधार हुआ है।

शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमारे स्कूल इतने उन्नत हुए है कि वे किसी भी तरह दिल्ली से कम नहीं हैं। इस अवसर पर जे वी जैन कॉलेज प्रबंध समिति की ओर से प्रधानाचार्य अतुल जैन व दीपक गर्ग ने प्रभा मंत्री शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, पार्षद मानसिंह जैन व पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी के अलावा उन सभी स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य भी मौजूद थे जिन स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज बनाये जा रहे है। समारोह का संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img