जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भागीरथी के पावन तट पर महात्मा विदुर कुटी के समीप लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला के उद्घाटन के लिए तैयार हो चुका है। मेले में मुख्य मार्गो सहित गंगाघाट को दुरुस्त करते हुए श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा है। मेले में मुख्य द्वार सहित गंगा घाट पर देवी-देवताओं की मूर्तियां लगाई गई है जो आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। वहीं श्रद्धालु मेले में आकर गंगा में गहरे जल में स्नान न करें। उसके लिए वेरीकटिंग की गई है। मेले में इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके लिए एक विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। उधर मेले में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। मेले में जाने वाले वाहनों को रोककर यातायात पुलिस द्वारा निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं तथा उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है।

