जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: नगर के मौहल्ला गुलीतालाब निवासी सलमान पुत्र कमाल 18 वर्ष 30 अक्टूबर की दोपहर से अपने घर से लापता था। जिसे परिजन हर संभावित स्थानों पर तलाश रहे थे। गुरुवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से सलमान की तलाश के लिए गुहार लगाई थी। शुक्रवार प्रात: पीर की चुंगी के पास अजीजुर्रहमान की निर्माणधीन दुकान में पड़ोसी दुकानदारों ने दुर्गंध आती दिखाई दी। पास जाकर देखा तो वहां एक सड़ी गली अवस्था में एक शव पड़ा था। उन्होंने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तभी मौके पर पहुंची सलमान की मां ने मृतक की शिनाख्त अपने बेटे सलमान के रूप में कई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

