Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

तालिबान का समर्थन करने वालों पर हो सख्त कार्यवाही: प्रबोधनंद

  • कहा, मदरसों की हो जांच, हिन्दू रक्षा सेना के अध्यक्ष शामली पहुंचे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधनंद गिरी का शहर के गांधी चौक स्थित कुटीवाला मंदिर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर प्रबोधनंद गिरी ने कहा कि हिन्दू की रक्षा देश की रक्षा है। हिन्दू है तो हिन्दुत्व है लेकिन कुछ लोग भारत को तोड़ने के लिए तालिबानी भाषा बोल रहे हैं जिनका इलाज जरूरी है।

उन्होंने कहा कि देश में आतंकवादी तैयार किए जा रहे हैं जिनमें सबसे पहला नंबर देवबंद का है, जहां कई मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा दी जा रही है। सरकार को ऐसे मदरसों की जांच करानी चाहिए और सच्चाई मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, अगर ऐसा न हुआ तो देश व मानवता के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में कई लोग तालिबान का समर्थन करते हैं जिनमें कुछ नेता भी शामिल है। ऐसे लोगों को भी सबक सिखाया जाना चाहिए।

महामंडलेश्वर प्रबोधनंद गिरी ने कहा कि हिन्दू भी लगातार एकजुट होता जा रहा है, आज 30 प्रतिशत हिन्दू एकजुट है और 70 प्रतिशत हिन्दू एकजुट हो जाए तो तालिबान की भाषा बोलने वाले अपनी-अपनी मांद में घुस जाएंगे और बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को खत्म कराकर मंदिर निर्माण का भी सपना न केवल पूरा कराया बल्कि खुद पहुंचकर मंदिर का भूमि पूजन भी कराया। स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि जिस देश का राजा धार्मिक होता है वहां की प्रजा भी सुखी व समृद्ध रहती है। कार्यक्रम का संचालन अनिल वत्स व कमल बंसल ने किया।

इस अवसर पर हिन्दू रक्षा सेना के प्रदेश संयोजक नवीन त्यागी, प्रदेश महामंत्री प्रवीण चौधरी, भाजपा जिला मंत्री विवेक प्रेमी, अमित गिरी, अमित, राहुल, सोमसिंह, अनुज राणा, टीकू गोस्वामी, पंकज पंडित, शुभम सिंह, नत्थू, चिराग, राजेश गिरी, आशु, देव मुंडेट, शिवा पंडित, गौरव जैन, राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।

जिला कार्यकारिणी का गठन

महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधनंद गिरी की मौजूदगी में हिंदू रक्षा वाहिनी की जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें सुरेश बजाज को जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सोनू चावला, संयोजक संदीप उपाध्याय तथा महामंत्री महिपाल चौहान को बनाया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img