नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॅम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में मजबूती, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर बढ़ती उम्मीदें और विदेशी निवेशकों की ओर से हो रहे फंड प्रवाह ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया।
प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुलते नजर आए
कारोबार की शुरुआत में ही प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुलते नजर आए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 235.58 अंकों की बढ़त के साथ 82,680.79 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 96.1 अंक चढ़कर 25,199.30 पर कारोबार करता देखा गया।
क्या कहते हैं विश्लेष?
विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक संकेतों के साथ-साथ घरेलू आर्थिक आंकड़े और विदेशी निवेशकों की खरीदारी बाजार को समर्थन दे रही है। बाजार विशेषज्ञों की नजर अब आगामी आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक स्तर पर होने वाली बैठकों पर है, जो आगे की दिशा तय कर सकती हैं।

