जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: सर्दियों में कोहरा बढ़ने के साथ ही सड़क हादसों में भी बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसे में शुगर मिल का पेराई सत्र चलने के दौरान कई बार गन्ना के वाहनों के साथ भी हादसे हो जाते हैं। इसके प्रति चालकों को सजग किया गया। रविवार को शुगर मिल अफजलगढ़ में मिल मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह और सीओ भरत कुमार व कोतवाल मनोज कुमार सिंह की ओर से गन्ना वाहन चालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें सीओ भरत कुमार और मिल अधिकारियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रिपल, ट्रक और गन्ने के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर चालकों को सजग रहने के कहा। इस दौरान चालकों को गन्ना लाते समय विशेष रुप से वाहन के पीछे की ओर लाल कपड़ा बांधने या रात में लाल लाइट लगाने के निर्देश दिए गए जिससे सड़क हादसों से बचा जा सके।

