जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: साड़ी पहनना आजकल नए उम्र की लड़कियों को भी पसंद आ रही है। जिसका कारण है इसे अलग-अलग तरीके से स्टाइल करना। साड़ी को पहन लेना ही काफी नहीं है बल्कि आपके बाल, मेकअप और स्टाइल भी लुक का बड़ा हिस्सा हैं। इन सेलेब्स की तरह आप भी कैरी कर सकती हैं फैशनेबल अंदाज में साड़ी।
शिल्पा शेट्टी
साड़ी लुक्स की बात हो और शिल्पा शेट्टी का जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। लिनेन फैब्रिक की साड़ी में शिल्पा का अंदाज काफी खूबसूरत दिख रहा है। गुलाबी रंग के हल्के छोटे फूल और मोटिफ्स के साथ इस साड़ी का लुक शानदार दिख रहा था। जिसके साथ शिल्पा ने हाफ स्लीव के ब्लाउज को पेयर किया था।

साड़ी पर बने फूलों के प्रिंट के गुलाबी रंग से मैच करते ब्लाउज की जूल नेकलाइन और हाफ स्लीव इसे खूबसूरत लुक दे रही थी। जिसके साथ शिल्पा ने बालों में सेंटर पार्टेड हेयर के साथ लो बना बनाया था। जिस पर लगे गुलाबी रंग के फूल आकर्षक दिख रहे थे। शादी के किसी फंक्शन में अगर आप बिल्कुल सादगीभरे अंदाज में तैयार होना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
कृति सेनन
कृति सेनन ऑरेंज कलर की सिल्क साड़ी में किसी अप्सरा सी हसीन नजर आ रहीं हैं, जिसके साथ उन्होंने डार्क ऑरेंज कलर का ब्लाउज़ मैच किया है।

वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल कृति सेनन हर लुक को अच्छे से कैरी करना जानती हैं और वो जो भी वियर करती हैं वो एक अलग ही ग्रेस देता है। कृति सेनन का ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है। इस साड़ी का लुक बेहद ही एलिगेंट लग रहा है
रकुल प्रीत
रकुल प्रीत येल्लो साड़ी पहनी है। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए रकुल प्रीत ने गोल्डन रंग की पर्स और लॉन्ग एअरिंग कैर्री की है और बालो को खुला रखा है जिसमें वह काफी हॉट लग रही है|


