जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गन्ना भाजपा का है और जिन्ना उनका है ।गन्ने का तमाम बकाया भुगतान भाजपा ने किया है। यही नहीं उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगा और सचिन और गौरव मर्डर पर भी बोले कहां की क्या सचिन और गौरव के मर्डर को भूल गए हैं। उसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दंगाइयों को बचाने का काम किया था। क्या यह भी भूल गए हो ?
उन्होंने कहा किकिडजी कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस ले लिया है क्योंकि हम किसानों को समझा नहीं पाए। कुछ लोग खुद को किसान नेता बता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए कृषि बजट बढ़ाया। किसानों का ब्याज माफ किया। डीएपी के रेट कम किए। अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि चाचा पार्टी में आना चाहते हैं लेकिनअखिलेश चाचा को छोड़ रहे हैं। यह हाल है संस्कारों का ।

