Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

Sumona Chakravarti: मुंबई में सुमोना चक्रवर्ती की कार पर हमला, सोशल मीडिया पर लिखी आपबीती, बाद में हटाया पोस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपने फैंस को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई में दिनदहाड़े उनकी कार को भीड़ ने घेर लिया और उनके साथ बदसलूकी की गई। हालांकि उन्होंने अब इस पोस्ट को इंस्टाग्राम से हटा लिया है।

सुमोना चक्रवर्ती की कार पर हमला

मुंबई में इन दिनों मराठा आरक्षण को लेकर जोरदार आंदोलन चल रहा है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस और ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम सुमोना चक्रवर्ती के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई। रविवार को जब सुमोना अपनी कार से साउथ बॉम्बे से गुजर रही थीं, तभी आंदोलनकारी प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को घेर लिया। उन लोगों ने गाड़ी का बोनट पीटा और हंसने लगे। घटना के बाद सुमोना ने सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाया है।

सुमोना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की शेयर

सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर इस बात को लेकर एक पोस्ट लिखी। अब डिलीट हो चुकी पोस्ट में सुमोना ने लिखा ‘दोपहर को मैं कोलाबा से फोर्ट की तरफ जा रही थी और अचानक मेरी कार को भीड़ ने रोका। एक आदमी बोनट पर जोर-जोर से हाथ मारा रहा था और मुस्कुरा रहा था। उसके दोस्त मेरी खिड़कियों पर जोर-जोर से हाथ मार रहे थे। वह चिल्ला रहे थे और खूब जोर-जोर से हंस रहे थे। पांच मिनट में ये दो बार हो गया था। वहां कोई पुलिस नहीं थी। मैं साउथ बॉम्बे में इतना असुरक्षित महसूस कर रही थी की बता नहीं सकती।’

प्रशासन पर उठाया सवाल

सुमोना चक्रवर्ती ने आगे लिखा ‘वह बॉम्बे में कई वर्षों से हैं। उन्हें कभी अनसेफ नहीं फील हुआ। मगर पहली बार उन्हें यहां पर अनसेफ फील हो रहा है। एक टैक्स भरने वाला नागरिक, एक महिला और इस शहर से प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं ये सब देख कर बहुत परेशान हूं। हम शासन के इस मजाक से बेहतर के हकदार हैं। हमें अपने शहर में सुरक्षित महसूस करने का हक है।’

सुमोना चक्रवर्ती कौन हैं?

सुमोना चक्रवर्ती टीवी की मशहूर अभिनेत्री और कॉमेडियन हैं। वह ‘द कपिल शर्मा शो’ में भूरी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नताशा की भूमिका निभाई। सुमोना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1999 की फिल्म ‘मन’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img