Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

सनराइजर्स की आसान जीत

  • सनराइजर्स की आसान जीत 
  • पांडे ने जड़ा अर्धशतक, राजस्थान को आठ विकेट से हराया
  • पांडे ने 47 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से बनाए नाबाद 83 रन 
दुबई, भाषा: मनीष पांडे की आकर्षक पारी और विजय शंकर के साथ उनकी अटूट शतकीय साझेदारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेआॅफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बनाए रखी।
सनराइजर्स के सामने 155 रन के लक्ष्य के सामने अपने दो प्रमुख बल्लेबाज शुरू में ही गंवा दिए थे लेकिन पांडे ने 47 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाए। उन्होंने और शंकर (51 गेंदों पर नाबाद 52) ने समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 140 रन जोड़कर अपनी टीम को 18.1 ओवर में दो विकेट पर 156 रन तक पहुंचाया। सनराइजर्स की यह दस मैचों में चौथी जीत है और उसके रॉयल्स के समान आठ अंक हो गए हैं। रॉयल्स ने हालांकि उससे एक मैच अधिक खेला है और इसलिए प्लेआॅफ की उसकी राह अधिक मुश्किल हो गई है। रॉयल्स के अधिकतर बल्लेबाजों ने क्रीज पर पर्याप्त समय बिताने के बाद विकेट गंवाया और वह आखिर में छह विकेट पर 154 रन तक ही पहुंच पाया। उसकी तरफ से संजू सैमसन (26 गेंदों पर 36) ने सर्वाधिक रन बनाए जबकि बेन स्टोक्स ने 32 गेंदों पर 30 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। वर्तमान सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे जैसन होल्डर ने सनराइजर्स की तरफ से 33 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि राशिद (20 रन देकर एक) और विजय शंकर (तीन ओवर में 15 रन, एक विकेट) ने कसी गेंदबाजी करके उनका पूरा साथ दिया। इसके बाद जोफ्रा आर्चर (21 रन देकर दो) ने डेविड वार्नर (चार) और जॉनी बेयरस्टॉ (10) को लगातार ओवरों में आउट करके सनराइजर्स का स्कोर दो विकेट पर 16 रन कर दिया था। वार्नर ने दूसरी स्लिप में कैच दिया तो बेयरस्टॉ के पास उनकी इनस्विंगर का कोई जवाब नहीं था। पांडे हावी होकर खेलने की स्पष्ट मानसिकता के साथ मैदान पर उतरे थे। आर्चर के आक्रमण से हटने के बाद स्टोक्स और कार्तिक त्यागी पर दो-दो छक्के जड़कर उन्होंने पावरप्ले में स्कोर 58 रन पर पहुंचाया। जब स्पिनर दबाव बना रहे थे तब उन्होंने श्रेयस गोपाल पर छक्का लगाया और 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। स्टीव स्मिथ ने आर्चर को दूसरे स्पैल के लिए तब बुलाया जब बल्लेबाज क्रीज पर पांव जमा चुके थे। आर्चर ने डैथ ओवरों से पहले अपना कोटा पूरा कर दिया।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img