Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

सुरेश खन्ना करेंगे वन महोत्सव का शुभारंभ

  • गांवड़ी में वृहद स्तर पर किया जाएगा वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वन महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम की जिले में आज से शुरुआत होने जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना गांवड़ी में पौधरोपण कर करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वन विभाग अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2022-23 वषार्काल में सम्पूर्ण प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

शासनादेश के अनुसार जनपद मेरठ को कुल 30.58 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 27 विभागों द्वारा पौधरोपण का कार्य 5 से 7 जुलाई तक होगा जिसमें वन विभाग द्वारा 5.90 लाख एवं अन्य विभागों द्वारा 24.67 लाख पौधरोपण का कार्य किया जाना है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना एवं संजय कुमार, अशोक कुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभारी मानव संसाधन विकास, उत्तर प्रदेश लखनऊ नोडल अधिकारी इस दौरन मौजूद रहेंगे। वृहद स्तर पर वन महोत्सव कार्यक्रम ग्राम गांवड़ी (परीक्षितगढ़ रोड काली नदी के पूल से पहले) के परिसर में किया जाएगा।

वन महोत्सव के कार्यक्रम के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-बड़े लगभग 5000 स्थलों पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है। पौधरोपण कार्यों की मौके पर सतत निगरानी के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 85 एवं नगरीय क्षेत्र में 16 सेक्टर प्रभारियों की ड्यूटी जिलाधिकारी द्वारा लगाई जा चुकी है।

विकास खंड सरधना के ग्राम पंचायत सकौती, विकास खंड जानी के ग्राम पंचायत बिनौली, विकास खंड मेरठ के ग्राम पंचायत गगोल, विकास खंड दौराला के ग्राम पंचायत जमालपुर, विकास खंड रोहटा के ग्राम पंचायत अरनावली, विकास खंड रजपुरा के ग्राम पंचायत बहचौला, विकास खंड सरूरपुर खुर्द के ग्राम पंचायत खिर्वा जलालपुर, विकास खंड हस्तिनापुर के ग्राम पंचायत मोड़कलां, विकास खंड खरखौदा के ग्राम पंचायत अतराड़ा, विकास खंड दौराला के ग्राम पंचायत बटजेवरा, विकास खंड माछरा के ग्राम पंचायत चन्द्रावलपुर महलवाला व विकास खंड मवाना के ग्राम पंचायत तिगरी ऐसे पौधरोपण स्थल है, जहां पर एक साथ 2000 से अधिक पौधों का रोपण किया जायेगा।

मानसून के बाद संजय वन में लगेगी फुलवारी

दिल्ली रोड स्थित वन विभाग का संजय वन बहुत जल्द नए अंदाज में दिखेगा। रैपिड रेल का काम अंडर ग्राउंड शुरू होते ही संजय वन की कायाकल्प बदलनी शुरू हो जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर में काम शुरू हो जाएगा।
बता दें कि रैपिड का काम शुरू होते हो संजय वन का मुख्य द्वार बंद हो गया है। बाउंड्री वाल पहले से ही टूटी पड़ी हुई है। मानसून के मौसम में वैसे भी निर्माण कार्य नही होता है।

21 3

वन विभाग के पास संजय वन को खूबसूरत बनाने के लिए प्लानिंग भी बन कर तैयार पड़ी है। जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रैपिड रेल का काम अंडर ग्राउंड शुरू होते ही संजय वन के टूटे पड़े मुख्य गेट को ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा अंदर पार्क को विकसित किया जाएगा। उसमे फुलवारी लगाई जाएगी। पार्क में सुबह शाम टहलने वालों को कोई परेशानी न हो इसके लिए भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं अक्टूबर में लोगो को नए-नए फूल लगाने की योजना है।

डीएफओ ने बताया कि रैपिड के बनने के बाद संजय वन की महत्वता बढ़ जाएगी। 12 एकड़ में फैले संजय वन को 1982 में बसाया गया था। यहां कारगिल शहीद मनोज तलवार को समर्पित 65 फीट ऊंचा वॉच टावर, वकिंग ट्रेक, स्लाइडर, बेंच, केंचुआ पालन व खाद सेंटर, नक्षत्र वाटिका और स्मृति वन है। शहर के काफी लोग यहां सुबह-शाम वर्किंग के लिए आते हैं। संजय वन में मिनी जू बनने के बाद दिल्ली रोड मेरठ शहर में एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगी।

इस रूट पर रैपिड, मेट्रो का काम चल रहा है। यहीं से लोग संजय वन में जा सकेंगे। संजय वन में 75 प्रजाति की पक्षियां, पेड़ पौधों की सैकड़ों प्रजातियां, नीलगाय, खरगोश, लोमड़ी एवं अजगर जैसे जीवों की बड़ी शृंखला है। वन क्षेत्र में पर्यटन के लिए अलग पाकेट बनाए गए हैं। पिछले वर्ष नक्षत्र वाटिका लगाई गई थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकश/लुटेरा घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना कोतवाली देहात पुलिस ने देर...
spot_imgspot_img