Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

भारत ने जीता मैच, आॅस्ट्रेलिया ने सीरीज

टीम इंडिया ने तीसरा वनडे 13 रन से जीता, आॅस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की 

कैनबरा, भाषा: हार्दिक पंड्या की एक और शानदार पारी के बाद लय में लौटे जसप्रीत बुमराह की उम्दा गेंदबाजी की मदद से भारत ने बुधवार को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 13 रन से जीत दर्ज की हालांकि मेजबान टीम ने सीरीज 2-1 से अपनी झोली में डाली।

पंड्या की 76 गेंद में 92 और जडेजा की 50 गेंद में 66 रन की नाबाद पारियों की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 302 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने भी 63 रन जोड़े। जवाब में आॅस्ट्रेलियाई टीम एक समय जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही थी लेकिन 45वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल के आउट होने के बाद मैच उसकी जद से निकल गया। मेजबान टीम 49.3 ओवर में 289 रन ही बना सकी। आॅस्ट्रेलिया ने हालांकि सिडनी में खेले गए पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत के लिए पहला मैच खेल रहे टी नटराजन ने दो और शारदुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए लेकिन बुमराह ने मैक्सवेल का अहम विकेट लेकर भारत को मैच में लौटाया। उन्होंने 9.3 ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए।  मैक्सवेल ने 38 गेंद में 59 रन बनाए और वह आॅस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप की ओर ले जाते दिख रहे थे लेकिन बुमराह ने शानदार यार्कर पर उन्हें पवेलियन भेजा।  इससे पहले भारतीय टीम में चार बदलाव किए गए थे और गेंदबाजी आक्रमण बदला हुआ था। आईपीएल की खोज नटराजन ने अपने पहले ही स्पैल में मार्नस लाबुशेन (07) को आउट किया। वहीं मोहम्मद शमी की जगह आए ठाकुर ने पिछले दोनों मैचों में शतक जमाने वाले स्टीव स्मिथ (07) को विकेट के पीछे लपकवाया। मोइजेस हेनरिक्स (22) और कप्तान आरोन फिंच (75) ने 51 रन की साझेदारी की जिसे ठाकुर ने तोड़ा और हेनरिक्स को आउट किया। बीच के ओवरों में कुलदीप यादव ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने पहला वनडे खेल रहे कैमरन ग्रीन (21) का विकेट भी लिया। मैक्सवेल और एलेक्स कैरी ने इसके बाद डटकर खेला। ऐसा लग रहा था कि दोनों टीम को जीत तक ले जाएंगे लेकिन कैरीअहम मौके पर रन आउट हो गए। इससे पहले भारत की शुरूआत खराब रही लेकिन पंड्या और जडेजा 32वें ओवर में साथ आए और छठे विकेट के लिए 150 रन की अटूट साझेदारी करके खेल की तस्वीर बदल दी। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 250 रन भी नहीं बना सकेगी लेकिन जडेजा और पंड्या ने भारत को 300 के पार पहुंचाया। दोनों ने क्रीज पर जमने में समय लिया लेकिन उसके बाद तेजी से रन बनाए। उन्होंने 46वें से 48वें ओवर के बीच 53 रन बनाए। आखिरी पांच ओवरों में 73 रन बने। पंड्या ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि जडेजा ने पांच चौके और तीन छक्के जड़े। कोहली , पंड्या और जडेजा के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज सपाट पिच पर खुलकर नहीं खेल सका। शिखर धवन (16) और केएल राहुल (05) जैसे सीनियर बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर आउट हुए जबकि श्रेयस अय्यर भी 19 रन ही बना सके । मानुका ओवल की पिच बड़े स्कोर के लिए जानी जाती है लेकिन भारतीय शीर्षक्रम यहां लय हासिल नहीं कर सका। कोहली इस बीच सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे तेजी से 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 78 गेंद में पांच चौकों की मदद से 63 रन बनाए।  आॅस्ट्रेलिया के लिए एश्टोन एगर ने 44 रन देकर दो विकेट लिए। भारत की शुरूआत पिछले दो मैचों की तुलना में धीमी रही और पहले तीन ओवर में सिर्फ एक चौका लगा। इस दौरान सलामी बल्लेबाजों ने 12 डॉट गेंदें खेली। भारत को पांचवें ओवर में पहला झटका लगा जब सीन एबोट को बाहर निकलकर खेलने के प्रयास में धवन एगर को कैच देकर आउट हो गए।  कोहली और गिल ने 56 रन जोड़े लेकिन गिल 16वें ओवर में एगर को स्वीप लगाने के प्रयास में पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने 39 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 33 रन बनाए। अय्यर को मार्नस लाबुशेन ने आउट किया जबकि राहुल खराब स्वीप शॉट खेलकर एगर का दूसरा शिकार हुए । कोहली को 32वें ओवर में डीआरएस पर विकेट के पीछे कैच आउट दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img