Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने हेलीकॉप्टर में काटा केट, बोले-मैं चाहता हूं कुछ नया करें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विकसशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी का मछली और संतरा पार्टी के बाद हेलीकॉप्टर में केक पार्टी का वीडियो सामने आया है। इस दौरान वीडियो की शुरूआत में मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव से कहा है कि, आज मैंने आपके लिए सरप्राइज लाया हूं। जिसमें तेजस्वी पूछते है कि, किस चीज के लिए? तो मुकेश केक दिखते हुए बोलते हैं कि, आज हम लोगों की 200 चुनावी सभा पूरी हो जाएगी। इस खुशी में हमलोग आज केक कट कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि, विधानसभा में हमलोगों ने 250 सभाएं की थी। इस पर मुकेश सहनी ने कहा कि इस लोकसभा में भी हमलोग 250 पार कर जाएंगे। तेजस्वी यादव ने पूछा कि आपको केक का आइडिया कहां से आया? सहनी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कुछ नया करें और लोगों यानि विरोधियों को मिर्ची लगे इसलिए केक काट रहा हूं। हमलोगों का भाईचारा देखकर विरोधियों को मिर्ची लग रही है।

केक बिहार की जनता के​ लिए

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केक बिहार की जनता के लिए। इतनी गर्मी में भी बिहार की जनता हमलोगों को सुनने आ रही है। इस बार संविधान, लोकतंत्र और गंगा-जमुनी तहजीब को बचाना है। गरीबी को हटाना है। समर्थन देने वाली जनता को मैं धन्यवाद देता हूं। इसके बाद तेजस्वी और सहनी ने मिलकर केक काटा। दोनों को एक-दूसरे को केक खिलाया। दोनों के साथ हेलीकॉप्टर में संजय यादव भी मौजूद थे।

जो लोग जल रहे हैं उन्हें भी केक खिला रहे हैं

मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार की जनता को यह केक हमलोग खिला रहे हैं। जो हमलोगों से जल रहे और नफरत कर रहे, उन्हें भी यह केक खिला रहे हैं। नफरत के बाजार को खत्म कर हमलोगों दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं।

केक काट रहे हैं तो दूसरों का क्या लेना देना?

वहीं, तेजस्वी और मुकेश सहनी के केक पार्ट के सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बयान देते हुए कहा अगर वह केक काट रहे हैं और खा रहे हैं तो इसमें दूसरों कों क्या लेना देना है? अपना हेलीकॉप्टर में मुर्गा खाएं इससे दूसरे को क्या मतलब है? सब लोग अपना काम कर रहे हैं और फैसला जनता को करना है, जिसने हम लोगों के पक्ष में फैसला कर दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img