- किरतपुर और शेरकोट में एससी वर्ग के हुई आरक्षित
- जिले की एक भी नगर पालिका महिला के लिए नहीं हुई आरक्षित
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जनपद बिजनौर में नगर पालिकाओं की आराक्षण सूची जारी कर दी गई। इसमें बिजनौर सहित दस नगर पालिकाओं को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया। जबकि किरतपुर और शेरकोट नगर पालिका को अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया। जनपद में कोई भी नगर पालिका महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं की गई। वर्तमान समय में जिले की बिजनौर सहित कई नगर पालिकाओं में महिलाओं का राज चल रहा है।
ये हैं सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित
बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, चांदपुर, धामपुर, हल्दौर, नूरपुर, स्योहारा, नहटौर और अफजलगढ़ सामान्य श्रेणी में है।
ये अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित
किरतपुर और शेरकोट

