मुख्य संवाददाता |
बागपत: जिला पंचायत सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जहां देश का चहुंमुखी विकास कर रही है वहीं प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। हर वर्ग के लिए योजनाओं को संचालित किया जा रहा है।
शनिवार को डौला गांव में ग्राम पंचायत निधि से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्रीड़ा स्थल के गेट व बाउंड्री कार्य का उद्घाटन किया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह रहे। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे जनता को मिल रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक की तस्वीर बदल रही है।
सरकार विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के समय में विकास कार्यों की बाट देखनी पड़ती थी, लेकिन अब चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का काम सरकार कर रही है।
उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्णपाल व अध्यक्षता हरिओम ने की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पिंकी राणा, उत्तर कुमार प्रधान, कुशल प्रधान, संजय प्रधान, लता सिसौदिया, ठाकुर पदम सिंह, दीपक शर्मा, गजराज सिंह, रामेंद्र, अशोक प्रधान, बिजेंद्र सिंह, योगेश, सोनू, जगपाल, गौरव आदि मौजूद रहे।

