- भाजपा नेता व निगरानी समिति सदस्य पुष्पेंद्र डौला ने शिक्षक एमएलसी व स्नातक सीट पर जीत की दी बधाई
- कहा, भाजपा शिक्षा के क्षेत्र में कर रही है सराहनीय कार्य, विकास कार्यों में नहीं छोड़ रही कसर
मुख्य संवाददाता |
बागपत: भाजपा नेता एवं जिला निगरानी समिति सांसद विकास कार्य के सदस्य पुष्पेंद्र कुमार डौला ने शिक्षक एमएलसी पद पर श्रीचंद शर्मा व स्नातक पद पर दिनेश गोयल की जीत पर खुशी जताई और दोनों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा के विकास कार्यों और नीतियों पर विश्वास है, यही कारण कि दोनों पदों पर इस बार भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे हैं। भाजपा सरकार विकास में विश्वास रखती है।
भाजपा नेता एवं जिला निगरानी समिति सांसद विकास कार्य के सदस्य पुष्पेंद्र कुमार डौला ने शनिवार को भाजपा की एमएलसी पद पर जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने शिक्षक एमएलसी पद पर श्रीचंद शर्मा व स्नातक पद पर दिनेश गोयल के विजयी होने पर खुशी जताते हुए दोनों को बधाई दी है और कहा कि यह भाजपा का जनता के बीच विश्वास ही है जो एक गुट का विजयी सफर रूका है। जनता भाजपा की नीतियों से खुश है।
विकास पर विश्वास रखने वाली भाजपा को इस चुनाव में मिले अपार समर्थन से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विपक्षी कहीं भी सामने नहीं है। विपक्षियों के पास इन दिनों कोई मु्द्दा भी नहीं है। भाजपा हमेशा सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करती है। पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी पद पर और स्नातक एमएलसी पद पर शिक्षकों, कर्मचारियों व स्नातकों ने भाजपा का विजयीरथ आगे बढ़ाकर आगामी चुनाव के लिए भी मैदान तैयार कर दिया है।
आगामी चुनावों में भी भाजपा विजयी रथ पर सवार होगी और विपक्षियों को फिर करारी शिकस्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में घोटालों पर विश्वास किया जाता था, जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं था, अधिकारी मनमर्जी से काम करते थे, जनता की कोई सुनने वाला नहीं था। अब भाजपा सरकार में जनता की पहले सुनी जाती है। अधिकारियों को सख्त हिदायत है कि जनता परेशान नहीं होनी चाहिए।
उनकी समस्याओं को प्रमुखता से हल कराया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा भरष्टाचार को जड़ से खत्म करने की ओर कदम बढ़ा चुकी है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में पारदर्शिता से कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों में कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि बागपत में भी भाजपा के विजयी होने के बाद यहां विकास की बहार आई है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जनपद के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की योजनाएं चल रही हैं। चारों तरफ की सड़कों को चकाचक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शिक्षक एमएलसी व स्नातक होने से शिक्षकों, कर्मचारियों, स्नातकों की आवाज सरकार तक पहुंच सकेगी।

