Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

लिसाड़ी गेट में पुलिस पर भारी पड़ रहे सट्टा किंग

  • विभिन्न स्थानों पर चल रहा सट्टे का का कारोबार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कानून के रखवाले ही जुर्म और जरायम से नजर फेरकर अपराधियों से बेगाने हो जायें तो कानून का खौफ क्या खाक रह जायेगा। नगर में सट्टे के कई अड्डे आबाद चल रहे हैं। सटोरियों पर पुलिस और कानून का खौफ बेमानी हो रहा है। लिसाड़ी गेट इलाके में जगह-जगह सट्टे के अड्डे गुलजार चल रहे हैं। सटोरिये के हौंसले इतने बुलन्द हैं कि वे खुलेआम मुनीम रखकर सट्टे की खाईबाड़ी के अड्डे चला रहे हैं।

सट्टा किंग के गुर्गे सरेराह सट्टे की खाई बाड़ी कर रहे हैं। व्यापक स्तर पर पनप रहे इस गोरखधंधे में नये लोग जुड़ रहे हैं। हाल ही में नये ठिकानों पर जुआ सट्टा खेलने की सुविधा ने उक्त कारोबार में इजाफा कर दिया है। जिम्मेदार नागरिक इन अवैध धंधों पर अंकुश लगाने की शिकायत करके त्रस्त हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अफसरों के कानों पर जूं नहीं रेंगती। बताया जाता है कि सट्टे के इस कारोबार में उनके परिवार की महिलाएं भी जुड़ी हैं।

लोगों का कहना है कि अहमद नगर, लक्खीपुरा, मजीद नगर, अलीबाग कालोनी आदि तमाम स्थानों पर सट्टे की खाईबाड़ी का कारोबार चल रहा है। जगह जगह कुटीर उद्योग के रु प में विकसित हो चुके इस धंधे में प्रतिस्पर्धा के चलते शांति भंग होने की आशंका भी उत्पन्न हो जाती है। लोगों का मानना है कि इस अवैध धंधे से नगर में शांति व्यवस्था को पलीता लगने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिर भी पुलिस अनजान रहती है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहा है खाईबाड़ी क ा वीडियो

लिसाड़ी गेट क्षेत्र इस्लामाबाद चौकी के अंतर्गत किदवई नगर में ऊंचा पीर पर युनूस नाम का व्यक्ति खाईबाड़ी कर खुला सट्टा संचालित किये है। इस अड्डे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बावजूद पुलिस खामोश है। चर्चा है कि उक्त अड्डे को स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। यह अड्डा काफी सुर्खियों में है।

सर्राफ से फिरौती मांगने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

कंकरखेड़ा: सर्राफ से शनिवार दोपहर एक बदमाश ने कॉल कर फिरौती मांगी थी। जिसके बाद एसपी सिटी ने सर्विलांस व थाना पुलिस को मामले में जुट जाने के आदेश दिए थे। पुलिस ने लगभग तीन घंटे बाद एक बदमाश को सरधना रोड से धर दबोचा था। इस मामले में पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी धर दबोचा। आरोपी कुछ दिन पूर्व भी फिरौती के मामले में जेल से छूट कर बाहर आया था।

थाना क्षेत्र के हरिनगर निवासी चिराग वर्मा पुत्र दीपक वर्मा ने रविवार सुबह थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सुबह के समय एक अनजान नंबर से मोबाइल पर कॉल आई थी। बदमाश ने सर्राफ से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। बदमाश ने सर्राफ को मात्र एक घंटे का समय दिया। दो दिन में लगातार दो धमकी मिलने के बाद सर्राफ के होश उड़ गए। इसके बाद सर्राफ ने देखा कि उसकी दुकान के बाहर दो बाइक सवार पांच संदिग्ध युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए खड़े हैं।

सर्राफ ने आनन-फानन में पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पांचों आरोपी मौके से भाग गए थे। वही पड़ोसी के दुकानदार ने पुलिस को बताया कि पांचों में से एक युवक ने उसकी दुकान से मोबाइल रिचार्ज कराया है। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में भी थाना क्षेत्र के कई सर्राफ से फिरौती मांगने के चक्कर में जेल गया था। कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया है। उसने ही शनिवार को अपने साथी से फोन कराकर फिरौती मांगी थी।

पुलिस ने साथी को धर दबोचा था। जिसके बाद उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रविवार सुबह सर्राफ की दुकान के सामने खड़े होकर फोन पर फिरौती मांगी। कुछ देर बाद मुख्य आरोपी सर्राफ की दुकान के सामने खड़े होकर सिगरेट पी रहा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि दोनों आरोपी पुलिस पकड़ में है। बदमाशों के फरार साथियों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Weather: यूपी में फिर बदल रहा मौसम, 4 मई से बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम...

International Labour Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img