Friday, December 12, 2025
- Advertisement -

देश की राजधानी में नही थम रहा ठंड का कहर, तापमान में देखने को मिली गिरावट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इन दिनो लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से लागों की दिनचर्या पर काफी असर देखने को मिल रहा है। बता दे दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को राजधानी के कई इलाकों में शीत दिवस (कोल्ड डे) दर्ज किया गया। वही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है। जिसकी वजह से लोगों को धूप भी नसीब नहीं हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। उधर, अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप भी अच्छे से नहीं खिली। दृश्यता घटने से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा है।

बुधवार को सबसे ठंडा आया नगर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड व रिज में 6.4 और पालम इलाके में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 15, लोधी रोड में 14.7, नरेला में 15.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका अधिकारियों ने की फैक्ट्री सील

जनवाणी संवाददाता | नहटौरः एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका...

Shah-Bhagwat Andaman Visit: सावरकर की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह और भगवत का अंडमान दौरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
spot_imgspot_img