Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

सांसद के मीट प्लांट पर भी पहुंची थी आयकर विभाग की टीम

  • मजदूर अफसरों को देखे तो भागने लगे, गेट कराए गए बंद

जनवाणी संवाददाता |

गागालहेड़ी: हरौड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट पर मंगलवार सुबह आयकर टीम ने जब छापामारी की तो भगदड़ मच गई। टीम के अंदर प्रवेश के बाद मीट प्लांट के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए। वहीं मीडिया को दूर रखा गया।
सुबह 11 बजे के बाद मीट प्लांट के अंदर पहुंची टीम तो अफरा-तफरी मच गई।

प्लांट के अलग-अलह हिस्सो में टीम ने जांच पड़ताल की। प्लांट के अंदर काम कर रहे सैकड़ों मजदूर सहमे नजर आए। वहीं प्लांट के बाहर खुली दुकानों में बैठे दुकानदार भी डर सहम गए।

बसपा सांसद का है यह मीट प्लांट

गागलहेड़ी:  देहरादून हाईवे पर सहारनपुर से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह प्लांट काफी अर्से से हरौड़ा गांव में लगा हुआ है। यह मिट एएलएम मीट प्लांट के नाम से जाना जाता है और इस प्लांट के मालिक बसपा पार्टी से
मौजूदा सांसद हाजी फजलुर्रहमान है । हाजी फजलुर्रहमान पहले मीट कारोबारी के रूप में ही पहचान रखते थे। मंगलवार के दिन लगे हाजी के प्लांट में छापे में पहुंची टीम ने काम कर रहे सैकड़ों मजदूर अगल-बगल देखने लगे। तभी धड़ाधड़ एक के बाद एक मोबाइल फोन इकट्ठे किए गए।

टीम ने पांच जगहों पर मारा था छापा

सहारनपुर: सहारनपुर इन दिनों सुर्खियों में है। आयकर विभाग गाजियाबाद की
टीम ने पिछले दिनों महानगर में तीन शहद व्यापारियों और एक सराफा कारोबारी सहित पांच जगहों पर छापा मारा था। आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया था। आयकर विभाग की टीम करीब 10 से अधिक गाड़ियां सहारनपुर पहुंची थीं, जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा था। आयकर विभाग की छापे की कार्रवाई से महानगर के कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई थी। जिन कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई हुई, उनमें कई प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते हैं।

इनके यहां हुई थी छापेमारी

आयकर की टीम ने शहद कारोबारी मेहरा ब्रदर्स राजेश, मुकेश, संजय मेहता के
लक्ष्मीनगर आवास पर अहमदबाग में सीए संजय धींगडा के आवास पर ,लोहे के नट
बोल्ट के कारोबारी मदनलाल भाटिया के यहां भी रेड की थी। टीम में गाजियाबाद के अलावा दिल्ली और कानपुर के अधिकारी भी शामिल थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img