- एसबीआई बैंक का एटीएम तोड़ने का किया प्रयास, विफल होने पर लगाई आग
- बस स्टैंड चौकी से मात्र 50 मीटर दूरी पर दिया घटना को अंजाम
जनवाणी संवाददाता |
मवाना: बस स्टैंड चौकी से मात्र 50 मीटर दूर स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम को देर रात बदमाशों ने निशाना मनाते हुए गैस कटर से काटने का प्रयास किया, जिसके चलते एटीएम मशीन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बदमाश कैश लूटने में विफल साबित हो जाने के बाद सारे उपकरण छोड़कर फरार हो गए। मात्र बस स्टैंड चौकी से चंद दूर स्थित एटीएम मशीन से पैसे निकालने की फिराक में जुटे बदमाशों ने पुलिस गश्त की पोल खोल कर रख दी है।
मवाना-मेरठ रोड पर स्थित बस स्टैंड पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एसबीआई के एटीएम में शुक्रवार अल सुबह बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटने का प्रयास करने का किया था, लेकिन घटना को अंजाम देने के दौरान एटीएम मशीन में अचानक आग लग गई और चोर सामान मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर चौकी पर तैनात दारोगा विकास शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और फायर स्टेशन से अग्निशमन गाड़ी को मंगवाया गया।

आग की लपटें उठती देख करीब आधे घंटे बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाकर जांच शुरू की। पुलिस चौकी से लगभग 50 मीटर दूर स्थित एसबीआई का एटीएम लगा है। शुक्रवार को दिन निकलने से पहले ही बदमाशों ने एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाते हुए गैस कटर से मशीन को कटने का प्रयास किया, लेकिन अचानक मशीन में आग लग गई और बदमाशो के पैर उखड़ गए। मशीन में आग उग्र होती देख बदमाश सारे उपकरण सामान छोड़कर फरार हो गए।
एटीएम में आग लगी देख किसी ने सूचना पुलिस चौकी पर दी। सूचना मिलने पर चौकी पर रात्रि में ड्यूटी पर तैनात दारोगा हरनाम सिंह मौके पर पहुंच गए। पानी व अन्य साधन से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। अग्निशमन गाड़ी को मौके पर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विष्णु शर्मा एवं चौकी प्रभारी विकास शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच करते बैंक अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलने के सीओ उदय प्रताप सिंह एवं क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच कर अपनी जांच की। उधर, एसबीआई के एटीएम शाखा के क्षेत्रीय मैनेजर मोहित कुमार का कहना है कि एटीएम में 13 लाख रुपये का कैश रखा था, लेकिन बदमाशो के विफल साबित हो जाने के बाद कैश लूटने से बच गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों की पहचान कराई जा रही है। थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। जल्द ही खुलाशा कर दिया जाएगा।

