Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

UP: कच्ची मतदाता सूची में अजनबियों के नाम, सईदा के घर राजेश का वोट शामिल, पढ़ें पूरा मामला

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: बांदा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी की गई मतदाता ड्राफ्ट सूची ने गृह स्वामियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई घरों में ऐसे लोगों के नाम दर्ज हो गए हैं, जिन्हें घर वाले पहचानते तक नहीं, जैसे सूची तैयार करते वक्त “मान न मान, मैं तेरा मेहमान” की तर्ज पर नाम जोड़े गए हों। इससे भी गंभीर समस्या यह सामने आई है कि एक ही मकान में रहने वाले हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं के नाम आपस में बदल दिए गए हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है। अब लोग इस गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए बूथों और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के चक्कर लगा रहे हैं।

मतदाता सूची में नई गड़बड़ियां

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाता सूचियों में सुधार करने का दावा किया था, लेकिन हाल ही में जारी हुई ड्राफ्ट सूची ने इन दावों की सच्चाई को उजागर कर दिया है। कई विधानसभा क्षेत्रों में पुरानी गड़बड़ियां जस की तस बनी हुई हैं, और पुनरीक्षण प्रक्रिया में भी नई गलतियां जुड़ गई हैं।

अजनबियों के नाम, हिंदू-मुस्लिम मतदाताओं का मिलना

बांदा जिले में मतदाता सूची में जारी गड़बड़ियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में जारी ड्राफ्ट सूची में कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिनमें अजनबी लोगों के नाम घरों में दर्ज हो गए हैं और कई हिंदू-मुस्लिम मतदाताओं के नाम एक-दूसरे के घरों में घुस गए हैं। यह सूची चुनाव आयोग के पुनरीक्षण अभियान के दावों की पोल खोल रही है।

नूरजहां के घर में सुधा का वोट

भाग संख्या-105 के मकान नंबर 271 में गृह स्वामी नूरजहां के घर सुधा पत्नी अमर नाथ का नाम दर्ज किया गया है, जबकि यह नाम किसी और का हो सकता है। यह स्थिति तब और भी अजीब हो जाती है जब उसी भाग में मुस्लिम महिला सईदा के घर के नंबर 234 में राजेश कुमार पुत्र भगवती का नाम पाया गया है।

गौसिया के घर में छह हिंदू और छह मुस्लिम मतदाता

भाग संख्या-124 के मकान नंबर 383 में कुल 12 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें छह हिंदू और छह मुस्लिम मतदाता हैं। गौसिया के नाम के बाद उज्जैन सिंह, रमेश सिंह, उर्मिला, लज्जावती, रेखा और मनीष सिंह जैसे हिंदू नाम दर्ज हैं, वहीं अयाजुद्दीन, आशिफ समी, सैय्यद आकिल समी, आदिल समी और नादिर जैसे मुस्लिम मतदाता भी उसी पते पर दर्ज हैं।

निजामुद्दीन के घर में आठ अनजान मतदाता

मर्दन नाका (पूर्वी) भाग संख्या-124 के मकान नंबर 415 में निजामुद्दीन के घर के पते पर आठ अनजान नाम दर्ज हो गए हैं, जिनका निजामुद्दीन से कोई संबंध नहीं है। इनमें नफीसा बेगम, सगीर, हसना, मो. हमीद, मुईद अहमद, हफीज, मो. शकील और मो. वकील शामिल हैं। इन अजनबियों के नाम से निजामुद्दीन और उनके परिवार को किसी प्रकार की जानकारी नहीं है।

सूची से हटाए गए मतदाता और नए आंकड़े

एसआईआर अभियान के तहत 1.75 हजार मतदाताओं को सूची से हटा दिया गया है क्योंकि उनके पास 2003 की सूची से संबंधित कोई प्रमाण नहीं थे। अनंतिम सूची के अनुसार, अब जिले में कुल 11,74,100 मतदाता रह गए हैं, जिनमें 6,51,173 पुरुष और 5,22,891 महिला मतदाता हैं।

पुनरीक्षण के बाद बबेरू, नरैनी, तिदवारी और सदर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में भी गिरावट आई है। पहले इन क्षेत्रों में क्रमशः 3,47,882, 3,55,452, 3,26,823 और 3,19,364 मतदाता थे, जो अब घटकर बबेरू में 3,02,938, नरैनी में 3,10,123, तिदवारी में 2,95,776 और सदर विधानसभा में 2,65,263 रह गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img